सरकार के नाम पर बेटी की अस्मत से खिलवाड़ करने वालों को बचाओ मोदी सरकार-बंदना

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। देश का सबसे बड़ा कर्नाटक का सैक्स स्कैंडल के आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय उसे बचाने के उद्देश्य से मोदी सरकार जहाज से विदेश भागने देती है। बेटी बचाओ की मोदी सरकार का यही दोमुंहा नीति है। ऐसी सरकार को महिलाएं लोकसभा चुनाव में सत्ता से बेदखल करके ही दम लेंगी।

देश का सबसे बड़ा कर्नाटक सैक्स स्कैंडल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महिला संगठन ऐपवा की समस्तीपुर जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने 30 अप्रैल को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा का अलायंस पार्टी जेडी-एस के मोदीजी के चहेते सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना ने सैकड़ों महिलाओं का जीवन तहस-नहस कर डाला।

उन्होंने एक आंकड़े का हवाला देते हुए कहा कि सांसद पर 3 साल में कथित 3000 रेप करने, फिर पेन ड्राइव में उनकी 8000 से ज्यादा वीडियो बनाने का आरोप है। हर एक वीडियो में महिलाओं को यातनाओं और हिंसा की हिला देने वाली दास्तां है।

महिला नेत्री ने कहा कि ऐसे सांसद पर तत्काल कार्रवाई किया जाना था, जबकि उसे जर्मनी भगने दिया गया है। आजादी के बाद यह भारत का सबसे बड़ा स्कैंडल है। इस पर पूरा देश शर्मशार है। देश कार्रवाई की मांग कर रही है। बाबजूद इसके इस मामले में प्रधानमंत्री चुप हैं।

महिला नेत्री ने कहा कि सभ्य समाज में ऐसा करने वालों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। ऐसे तत्वों को भाजपा के अलायंस में शामिल कर बचाने की नहीं बल्कि कड़ी कार्रवाई कर जनता के सामने स्पष्ट संदेश दिया जाना चाहिए।

 71 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *