यात्रियों कि मदद में उतरे मनसे कार्यकर्ता

मुश्ताक खान/मुंबई। आंदोलन कर रहे एटी कर्मचारियों के सर्मथन में (In Support of AT Staff) उतरे नव निर्माण सेना के पदाधिकारियों ने यात्रियों कि परेशानियों को देखते हुए निजी बस संचालकों के खिलाफ आवाज बुलंद किया है।

अनुशक्तिनगर विधानसभा के पदाधिकारियों ने निजी बस संचालकों को (Bus operators) मनसे स्टाईल में चेतावनी दी है कि यात्रियों से लूट-पाट बर्दाशत नहीं किया जाएगा। हालांकि इसके लिए मनसे के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा निकालकर प्रदर्शन भी किया।

मनसे के रविंद्र राजाराम गावस और मनसे वाहतुक सेना के उपाध्यक्ष माउली थोरवे के नेतृत्व में मानखुर्द हाई वे पर बस संचालकों को यात्रियों से अधिक पैसे वसूलने से मना किया है।

मिली जानकारी के अनुसार स्टेट ट्रांस्पोर्ट (State transport) (एसटी) बसों के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल करने की वजह से यात्रियों को राज्य के एक शहर से दूसरे शहर में आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसका लाभ उठाते हुए निजी बस संचालकों द्वारा यात्रियों से औने पौने किराया वसूला जा रहा है।

इसकी जानकारी मिलते ही मनसे के अनुशक्तिनगर विधानसभा के कार्यकताओं ने जबरन अधिक किराया वसूलने वाले बस संचालकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इतना ही नहीं मनसे के कार्यकता और पदाधिकारियों ने अपने अनोखे स्टाईल में जबरन वसूली करने वाले बस संचालकों को चेतावनी भी दे डाली।

इसके लिए मनसे का मोर्चा मानखुर्द स्थित हाई वे पर बसों को रोक कर अपना इरादा जाहिर किया। मनसे के इस काफिले में रविंद्र राजाराम गावस, मउली थोरवे, नवीन आर्चार्य, रविंद्र शेलार, सचिन ससाने, अनीता गोरेगंवकर, जयेश ठाकुर, श्रीनाथ टेंगडे आदि मौजूद थे।

 156 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *