प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के विदाई समारोह में शामिल हुए विधायक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी घनश्याम साहू के सेवानिवृत्त होने पर 3 फरवरी को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार कसमार हाई स्कूल परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी घनश्याम साहू को विदाई दी गई। वहीं नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ डॉक्टर लंबोदर महतो ने घनश्याम साहू को माला पहनाकर व् बुके देखकर सम्मानित किया। जबकि नये शिक्षा पदाधिकारी को माला पहना कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विधायक डॉ महतो ने कहा कि जो हमेशा अच्छा काम करेंगे उनका सम्मान इसी तरह मिलते रहेगा। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के गोमियां, पेटरवार और कसमार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में जवाब देही को 2 वर्षों का इनका कार्यकाल अच्छा रहा। इनके पद स्थापना के बाद ही शिक्षकों की समस्या को जाने और समाधान करने का भी प्रयास किया गया।

आज तक एक ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिले हैं वह घनश्याम साहू है, जो शिक्षकों को कभी तंग नहीं किये। जिसके चलते आज शिक्षक समुदाय सभी मायूस है। उन्होंने कहा कि काम करने वाले को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। डॉक्टर महतो ने घनश्याम साहू के लंबी उम्र की कामना की।

कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने कहा कि बच्चों तथा शिक्षकों के प्रति साहू काफी गंभीर रहते थे। विशेष कर बच्चों के प्रति सही शिक्षा बच्चों को मिल रहा है कि नहीं। स्कूलों में जाकर भ्रमण करते थे। बच्चों से पूछताछ भी करते थे।

वही शिक्षकों के समस्या के निदान सही समय पर करके दिखाते थे। जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने कहा कि घनश्याम साहू को बीईओ का काम करने का तजुर्बा अलग ही रहता था। अच्छे पदाधिकारी के रूप में साहू को मैंने पाया। इनका व्यवहार काफी कुशल रहता था।

वही कसमार बीपीओ कमरुल जमा ने विदाई समारोह में कहा कि इनके साथ मिलकर काम करने का अच्छा अवसर मिलता था। काम का तजुर्बा भी सीखने को मिलता था। उनके मार्गदर्शन पर चलने के लिए तैयार रहूंगा। शिक्षक प्रीतम कुमार और केदारनाथ महतो ने कहा कि ऐसे शिक्षा पदाधिकारी शिक्षकों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहे हैं। वैसे शिक्षा पदाधिकारी को भूलाया नहीं जा सकता है।

हमेशा बच्चों तथा शिक्षकों के प्रति विशेष ध्यान देते रहते थे। विमल नायक ने कहा कि काम में जो खुशी और रुचि रखते थे आज उसका फल कार्यक्रम आयोजित कर साबित किया जा रहा है। साहू अच्छे पदाधिकारी थे। विमल नायक ने उनके परिवार से आए सभी सदस्यों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि इन्हें खुशी हर पल घर वालों से मिले। मुस्कुराहट इसी तरह बना रहे।

मौके पर गर्री पंचायत की मुखिया गीता देवी, पुरानी बगियारी के सचिव युधिष्ठिर महतो, विमल राय, हरि कुमार, देव नन्द कुमार नायक, जयप्रकाश नायक, प्रकाश महतो, प्रह्लाद महतो, नंदकिशोर नायक, दिलीप सिंह, शैलेश लहरी, दीपक कुमार, उत्तम कुमार, गौतम कुमार, अंबुज महतो, विजय कुमार, दीपक नायक, जहांगीर खान, केसर जहां, संजय कुमार कपरदार, संतोष शर्मा, आदि।

जगदीश चंद्र महतो, उमेश कुमार मेहता, रुद्रनाथ मुर्मू, सुधाकर मुंडा, अनिल कुमार, दिलीप महतो, प्रकाश महतो, आनंद सिंह, फिरोज आलम अंसारी, महेंद्र नायक, माता शरण मांझी, सूर्य किरण चटर्जी, उमाकांत महतो, अमित कुमार, सदानंद प्रसाद वर्मा, सबीर अली, आभा कर्मकार, अरुण तूरी, कांति कुमारी, राथू महतो आदि स्कूलों के सचिव शामिल थे।

 112 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *