धारावी पुनर्वास के विरोध में विधायक ने किया नेहरू नगर में जोरदार प्रदर्शन

विधायक के प्रदर्शन में जुटे राजनीतिक व सामाजिक दिग्गज

मुश्ताक खान/मुंबई। राज्य सरकार सरकार द्वारा कुर्ला पूर्व के नेहरू नगर स्थित मदर डेयरी की 8.5 हेक्टेयर भूमि पर धारावी पुनर्वास परियोजना/स्लम प्राधिकरण को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। इसके विरोध में कुर्ला के लोकप्रिय विधायक मंगेश कुडालकर के नेतृत्व में गुरुवार को नेहरू नगर के मदर डेयरी पर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

क्योंकि स्थानीय लोगों की मांग है कि उक्त स्थान पर अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के साथ बाकी जगह पर पेड़ों का संरक्षण किया जाना चाहिए। ताकि भविष्य में पर्यावरण को संतुलित करने में यह परिसर सक्षम साबित हो।

हालांकि जनता की जायज मांगो को देखते हुए विधायक मंगेश कुडालकर ने वर्ष 2021 से ही संबंधित विभागों से पत्राचार आरम्भ कर दिया था, जोकि अब रंग ला रही थी। हालांकि डेयरी विकास विभाग दिनांक 10 जून 2024 का शासकीय निर्णय क्रमांक AMC-2024/P.No. 8/पदुम 10 पर भी चर्चा हो चुकी है। बावजूद इसके सरकार का फैसला उचित नहीं था।

सरकारी फैसले के खिलाफ हजारों की संख्या में उतरे स्थानीय नागरिक

कुर्ला के लोकप्रिय विधायक मंगेश कुडालकर ने गुरुवार को जनहित की सुविधाओं के मद्देनजर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कुर्ला पूर्व नेहरूनगर परिसर में स्थित मदर डेयरी में आयोजित प्रदर्शन में हर वर्ग के नागरिक मौजूद थे। यहां प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की, इनमें सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, बुजुर्गों और महिलाएं भी शामिल थीं। इसके साथ ही विधायक ने अपनी मांगों को लेकर एक पत्र राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दिया।

विधायक का कहना है कि मैं वर्ष 2021 से लगातार कुर्ला पूर्व, नेहरू नगर के मदर डेयरी की साइट पर अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण करने के साथ -साथ वहां की बची हुए जमीन पर पेड़ -पौधों का संग्रह और एक वनस्पति उद्यान का निर्माण करना चाहता हूं। इतना ही नहीं मैंने डेयरी विकास विभाग के निर्णय के संबंध में 10 जून 2024 को मनपा आयुक्त से इस संबंध में चर्चा भी की थी।

अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की मांग हुई तेज

गौरतलब है कि कुर्ला के विधायक मंगेश कुडालकर की लोकप्रियता का मुख्य कारण कारण क्या है ? स्थानीय नागरिकों के अनुसार, अपने बारे में तो हर कोई सोंचता है, लेकिन विधायक मंगेश कुडालकर पहले अपने विधानसभा की जनता के हितों में सोंचते हैं। इसका वैभव मिसाल गुरुवार की शाम महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन के रूप में देखने को मिला।

हालांकि विधायक वर्ष 2021 से लगातार नेहरू नगर के मदर डेयरी की साइट पर अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण करने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए उन्होंने 16 मार्च 2021को खेल मंत्री को पत्र दिया।

इसके बाद 24 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री को पत्र, 26 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री को पत्र, 30 जनवरी 2024 को डेयरी विकास आयुक्त को पत्र,02 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री को पत्र, 09 फरवरी 2024। उद्योग मंत्री को पत्र, 12 जून 2024 को फिर मुख्यमंत्री को भी पत्र दिया। इसके बाद उन्होंने नेहरू नगर की जनता के साथ धरना प्रदर्शन किया गया।

Tegs: #MLA-strongly-demonstrated-in-nehru-nagar-against-dharavi-rehabilitation

 106 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *