प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने 24 सितंबर को पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी दक्षिणी पंचायत में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार बेरमो विधायक अनुप सिंह ने चलकरी दक्षिणी पंचायत अन्तर्गत तेनु-बोकारो नहर के मध्य मोहली टोला भाया हरलोडीह तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पथ निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्य का चलकरी मंदिर के पूजारी गोवर्धन बनर्जी ने विधिवत पूजा कराया।
बता दें कि, उक्त पथ निर्माण की लागत राशि 1,82,01,481(एक करोड़ बिरासी लाख एक हजार चार सौ एकासी रुपये) निर्धारित है।
सड़क निर्माण कार्य शिलान्यास के अवसर पर विधायक सिंह ने कहा कि इस ग्रामीण मार्ग के बनने से यहां के ग्रामीणों की आवागमन संबंधी समस्या दूर होगी।
मौके पर पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, झामुमो नेता व जिप सदस्य अशोक मुर्मू, पंचायत की मुखिया रजनी देवी, पंचायत समिति सदस्य चिटमनी देवी, शिवलाल मांझी, चलकरी उत्तरी पंचायत के मुखिया अक्लेश्वर ठाकुर, बिनोद प्रसाद नायक, बप्पी झा (संवेदक), कुतुबुद्दीन अंसारी, बाजून मुर्मू, आदि।
विजय मंडल, राकेश मंडल, सत्यजीत मिश्रा, निमाई मंडल, रंजीत नायक, ललन सोनी, अजय जयसवाल, बिनोद केवट, कौशल रजवार, रामदेव केवट, महेश सिंह, शंकर सिंह, देवा रजवार, कुलदीप सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण महिला, पुरुष उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply