Advertisement

विधायक ने योजनाओं का ऑनलाइन किया शिलान्यास

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (Bermo MLA Kumar Jaymangal) उर्फ अनूप सिंह ने 13 जून को पेटरवार प्रखंड के हद में छ्ह पंचायतों में 13 योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास एक साथ निर्धारित समय शाम चार बजे किया। इस अवसर पर जगह-जगह विधायक समर्थक उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार बेरमो विधायक सिंह ने खेतको में 3, मायापुर में 4, चलकरी उत्तरी में 2, अंगवाली उत्तरी में 2, अंगवाली दक्षिणी में 1 एवं पिछरी उत्तरी पंचायत में एक योजना का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इस कड़ी में अंगवाली उत्तरी पंचायत के नहर किनारे महिला स्नान-घाट, नहर के एक क्षोर पर दीपक रजवार के घर से रामेश्वर नायक के घर तक 350 फिट तक पीसीसी पथ निर्माण, अंगवाली दक्षिणी पंचायत के बेहरागोड़ा में शिवमंदिर के निकट शेड युक्त चबूतरा निर्माण का शिलान्यास शामिल है। ऑनलाइन शिलान्यास में विधायक कुमार जयमंगल के साथ पेटरवार बीडीओ एसके चौरसिया, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कमलेश प्रसाद शामिल थे, जबकि निर्माण-स्थलों पर शिलापट्ट के समीप कांग्रेस आदिवासी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष चमन सोरेन, मुखिया अनिता सोरेन, पूर्व मुखिया अशोक प्रगनैत, राधानाथ सोरेन, जेडी किस्कू, काली रजवार, अंगवाली उतरी में पंचायत अध्यक्ष गौरीनाथ कपरदार, वरीय प्रतिनिधि सत्यजीत मिश्रा, वरुण मिश्रा, धर्मेंद्र कपरदार, अजय जायसवाल, पीताम्बर रजवार, प्रसादी रजवार, संतोष अकेला आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *