Advertisement

विधायक ने दुर्गापुर तथा हीसीम में सड़क निर्माण की रखी आधारशीला

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने अपने विधानसभा के दो पंचायतो में 9 अक्टूबर को सड़क निर्माण की आधारशिला रखी। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य सहित दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार गोमियां विधायक डॉ महतो ने कसमार प्रखंड के हद में दुर्गापुर पंचायत के ढूंढाडीह से बरवाडीह तक तथा हीसीम पंचायत के तीरियानाला सड़क का शिलान्यास किया। उक्त दोनों सड़क काफी जर्जर हो चुका था। विधायक को इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों को द्वारा देने के बाद दोनों सड़क की स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा करवाई गई।

शिलान्यास के अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कम समय में अधिक विकास गोमियां विधानसभा में देखने को मिल रहा है। यह देन आप सभी का आशीर्वाद की देन है। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद से आपने अपने विधानसभा क्षेत्र को विकसित के पायदान में लाने की जिम्मेदारी हमे दिया।

जो विकास क्षेत्र में कर रहा हूं आपके आशीर्वाद और प्यार के बदौलत से कर रहा हूं। कहा कि मैं आपके घर का बेटा हूँ, इसलिए आप जिस तरह आशीर्वाद दिया है इसी तरह आशीर्वाद देते रहे, ताकि अधूरा काम को पूरी कर सकूं। मौके पर सांसद प्रतिनिधि बाणेश्वर महतो, तपेश महतो, महेश शर्मा के साथ साथ दर्जनों ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *