विधायक ने किया शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन का उद्घाटन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नप क्षेत्र के करगली गेट के समीप बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनुप सिंह) ने 21 जनवरी को शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन का उद्घाटन फीता काटकर किया।

झामुमो फुसरो नगर अध्यक्ष दिपक महतो के नेतृत्व में शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन उद्घाटन के अवसर पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि कुछ माह पूर्व जेएमएम के फुसरो नगर कमिटी मेरे पास आई थी। उनलोगो का प्रयास था कि झारखंड आंदोलन के शहीद निर्मल महतो के नाम पर एक भवन मिले, जिसको झारखंड मुक्ति मोर्चा के जो युवा कार्यकर्ता है द्वारा बनाया गया हैं।

उन्होंने कहा कि उक्त भवन में फुसरो नगर और बेरमो प्रखंड के कार्यकर्ताओं की प्रतिदिन बैठक हो, ताकि जो आस पास की समस्या हो उससे जनता से वह जुड़ सके। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इतने कठिन परिश्रम और लड़ाई के बाद कार्यकर्ताओं में जोश और आक्रोश दोनो सर चढ़ कर बोल रहा है।

जब तक हम सभी सीएम हेमंत सोरेन को वापस मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अगले चुनाव में नहीं बैठा देते हैं, तब तक ये जोश बरकरार रहेगा। विधायक सिंह ने कहा कि महा गठबंधन एक था और आगे भी एक रहेगा, चाहे कोई लाख कोशिश कर ले गठबंधन टूटनेवाला नहीं हैं। विधायक ने कहा कि आगे भी वे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए काम करते रहेंगे।

मौके पर झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरा लाल माँझी, जिला सचिव जयनरायण महतो, मदन मोहन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, युवा नेता भोलु खान, जिला संगठन सचिव फैयाज, पानबाबु केवट, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुनम देवी, जिला सचिव निशा हेंब्रम, जिला संगठन सचिव जहिदा खातुन, जिला कोषाध्यक्ष बबिता देवी, सोनी खातुन, लता देवी, अजय गुप्ता, चंदन विश्वकर्मा, इकबाल अहमद, रिजवान, फुसरो नगर उपाध्यक्ष मेहताब खान, नगर उपाध्यक्ष टिकु महतो, शंकर प्रसाद बेसरा, मीडिया प्रभारी अमित झा आदि उपस्थित थे।

 58 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *