विधायक ने शहीद परिवार को दिया सम्मान, किया 63 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घघाटन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में खरकी पंचायत स्थित बलकमका में 31 दिसंबर को मांडू विधायक ने शहीद परिवार को सम्मानित किया।

झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले विष्णुगढ़ प्रखंड से शहीद साधु महतो, शनिचर महतो, सैंनाथ महतो, केवल महतो, बोधराम महतो, सोहर महतो, मोहर महतो का शहादत दिवस उनके पैतृक गांव बालकमका में मनाया गया।

इस अवसर पर शहीद परिवार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया एवं बढ़ते ठंड को देखते हुए वृद्ध असहाय लगभग 60 जरूरत मंद रहिवासियों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलीदान से झारखंड राज्य (Jharkhand State) का निर्माण हुआ है। उनके आदर्शों एवं बताए गए रास्तो पर चलने से झारखंड निर्माण की सार्थकता पूरी हो सकती है। यहां अन्य वक्ताओं ने भी संक्षेप में अपनी बात रखें।

बंदखारो के कलाहबार में पिछले कई दिनों से अंधेरा था। विभाग द्वारा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन अतिरिक्त भार के चलते ट्रांसफार्मर जल गया। जिसकी शिकायत को लेकर स्थानीय रहिवासियों ने विधायक जयप्रकाश भाई पटेल के पास रखा। उन्होनें तुरंत विभाग से बात कर 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया। जिसका विधायक ने विधिवत उद्घघाटन किया।

कार्यक्रम में भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष नारायण महतो, पश्चिमी मंडल महामंत्री गुरु प्रसाद साव, हिरामन महतो, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष कुमार महतो, गाल्होबार पंचायत के पूर्व मुखिया रीतलाल महतो, जोबर पंचायत के पूर्व मुखिया मुन्नीलाल महतो, बासुदेव महतो, खटकी पंचायत के पूर्व मुखिया शंकर महतो, आदि।

निरंजन महतो, बुद्धन महतो, प्रेमचंद महतो, भाजपा युवा नेता दिनेश कुमार मंडल, पंसस प्रतिनिधि लखन महतो, शधनेश्वर महतो, प्रकाश महतो, विनोद कुमार महतो, कैलाश महतो, लल्लू गंझू, विश्वनाथ महतो, टेकामन महतो, कोलेश्वर महतो, दुलारचंद महतो, आदि।

जुगल महतो, महेश महतो, सुरेन्द्र प्रसाद, टहल महतो, थानेश्वर महतो, राजेश महतो, नीलकंठ महतो, झारीलाल महतो, दिलचंद महतो, बनवारी महतो, पुरण महतो, मनोज कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

 122 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *