द्रोपदी मुर्मू की जीत पर विधायक व् पूर्व विधायक ने जताया हर्ष

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू की जीत पर ग़ोमियां के वर्तमान विधायक एवं पूर्व विधायक ने हर्ष व्यक्त किया है।

वर्तमान विधायक डॉ लंबोदर महतो (MLA Dr Lambodar Mahto) ने द्रोपदी मुर्मू की जीत पर बधाई देते हुए कहा की देश के पंद्रहवाँ राष्ट्रपति आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू बनने से देश में महिलाओं के शशक्तिकरण पर बल मिलेगा और झारखंड से नाता जुड़े रहने का भी लाभ झारखंड वासियों (People of Jharkhand) को मिलेगा।

पूर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की जीत पर ग़ोमियां विधानसभा की जनता की ओर से बधाई देते हुए कहा कि उनका झारखंड में राज्यपाल का कार्यकाल बहुत ही बेहतरीन रहा है और झामुमो सरकार जिस तरह से खुलकर समर्थन किया है। इसका लाभ झारखंडवासियों को अवश्य मिलेगा।

 145 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *