रात्रि बैठक कर किसान- मजदूरों को संगठित करने में जुटी माले

विकास योजनाओं में लूट- भ्रष्टाचार बदस्तूर जारी, माले तेज करेगी आंदोलन-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। देश में बढ़ती महंगाई से मुकाबला करने को लेकर दिनभर खेत- खलिहानों में व्यस्त रहने वाले किसान-मजदूरों के ईलाके में खेग्रामस एवं किसान महासभा ने रात्रि बैठक सह सदस्यता अभियान शुरू किया है। यह काफी हद तक सफल साबित हो रहा है। इसमें किसान- मजदूरों की बड़ी भागीदारी हो रही है।

जानकारी के अनुसार बीते 14 जुलाई की रात्रि समस्तीपुर जिला (Samastipur District) के हद में ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर दक्षिण बाड़ी टोला स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर पर एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता स्थानीय किसान अनील सिंह तथा संचालन किसान महासभा के ताजपुर प्रखंड अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया। बतौर अतिथि बैठक में भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह उपस्थित थे।

बैठक में अरविंद सिंह, मुकेश कुमार सिंह, अमरेश प्रसाद सिंह, चंदेश्वर सिंह, पंकज कुमार सिंह, दीपन कुमार सिंह, ब्रहमदेव सिंह, संजीव कुमार सिंह, भोला सिंह, राजदेव कुमार सिंह, मंजय कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, राजकिशोर सिंह समेत अन्य रहिवासियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। मौके पर 50 से अधिक रहिवासियों को खेग्रामस एवं किसान महासभा का सदस्य बनाया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय संबोधन में किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि ताजपुर विकास के बदले विनाश की ओर बढ़ रहा है। आगे-आगे सड़क, नाला, पुलिया, पोखर घाट बनता जाता है और पीछे से टूटता जाता है। किसान- मजदूर पहले से तबाह है।

अब व्यवसाइयों की भी तबाही शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि सब्जी के खरीददार नहीं मिलने के कारण किसानों को सब्जी बर्बाद हो रहा है। वहीं दूसरी ओर अगली फसल के लिए यूरिया, डीएपी आदि खाद का भयंकर आभाव है। किसानों की रही- सही कमर सुखाड़ ने तोड़ दिया है। धान का बिचड़ा सुख रहा है। जिले में दूर तक वर्षा होने का आसार नहीं दिखता है। किसान किंकर्तव्यविमूढ़ है।

माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि विकास योजनाओं में लूट- भ्रष्टाचार बदस्तूर जारी है। वर्षों से पोखर के भींडे एवं सरकारी जमीन पर बसे भूमिहीन को सरकार के आदेश पर उजाड़ने की कोशिश हो रही है। बेतहाशा महंगाई गरीबों के मुंह से निबाला छीन रही है।

ऐसी स्थिति में सरकार से ताजपुर को सुखाग्रस्त घोषित कर राहत पैकेज देने, केसीसी लोन माफ करने, अगली फसल के लिए नि: शुल्क बिजली, पानी, खाद, बीज, कृषि यंत्र आदि देने, भंग बाजार समिति को बहाल करने को लेकर आगामी 6 अगस्त को प्रखंड पर आहुत प्रदर्शन को बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल बनाने की अपील उपस्थित किसानों से की गई।

 167 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *