जैनामोड़ फोरलेन में मंत्री का जोरदार स्वागत


फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। झारखंड सरकार (Jharkhand government) के नवनियुक्त अल्पसंख्यक पर्यटन कला- संस्कृति खेल-कूद युवा कार्य विभाग के मंत्री हाफीज उल हसन अंसारी (Hafij ul hasan ansari) को 6 फरवरी को रांची से मधुपुर जाने के क्रम में बांधडीह निवासी नेता आशीक अंसारी के नेतृत्व में जैनामोड़ के फोरलेन चोक पर फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत करते हुए कहा गया कि गर्व की बात है कि कार्यकर्ताओ की मज़बूत सरकार बनी है।
इस मजबूत सरकार में युवा नेता हफीज उल हसन अंसारी को मंत्री बनने का मौका मिला है। जो हमें और पुरा झारखंड प्रदेश को गौरवान्वित करता है। इनके मंत्री बनने से पार्टी और संगठन के साथ-साथ सरकार को मजबूती मिलेगी और पूरे झारखंड प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा। इस दौरान अल्प संख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि झारखंड का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। सरकार और पार्टी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में समुचित विकास होगा। पार्टी मान सम्मान की भी रक्षा के लिए जो भी कार्य करना होगा उसे किया जाएगा। मौके पर आशीक अंसारी, सदर खलील अंसारी, सेक्रेटरी अकबर अंसारी, वाहन अंसारी, इस्लाम अंसारी, मधु मंडल, विशाल दास, मुस्ताक अंसारी,सदीक अंसारी,अशोक कुमार मंडल, मोतीम अंसारी, गुलाम रसूल अंसारी, बिनोद कुमार महतो, विष्णु भगवान, अभिलाष भगत आदि मौजूद रहे।

 255 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *