एस.पी.सक्सेना/रामगढ़(झारखंड)। रामगढ़ स्थित गुरुनानक सभागार में 20 मार्च को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Jharkhand Pradesh Congress Committee) के द्वारा आयोजित एक दिवसीय कांग्रेस अधिवेशन 1940 स्मृति उत्सव में राज्य के कई मंत्री, विधायक आदि शामिल हुए। आयोजित कार्यक्रम में बोकारो जिला महिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष खुशबू सिंह उर्फ पम्मी सिंह सम्मिलित हुई।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रुप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री डॉ रामेश्वर राव, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह, विधायक इरफान अंसारी, विधायक राजेश कश्यप, विधायक उमाशंकर अकेला, रामगढ़ की विधायिका ममता देवी, बड़कागांव की विधायिका अंबा प्रसाद, महागामा के विधायक दीपिका सिंह पांडेय, महिला प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, छोटू सिंह सहित कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के वरीय सदस्यगण मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply