लॉबिन हेंब्रम,सीता सोरेन व् दलित वर्ग से भी बनाये मंत्री-विजय शंकर नायक

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन विकास को गति को देने के लिए लोबिन हेंब्रम, सीता सोरेन को कैबिनेट मंत्री बनाए एवं दलित वर्ग से भी बनाये मंत्री।

उपरोक्त बातें 7 फरवरी को आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंडी सूचना अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय शंकर नायक ने झारखंड की राजधानी रांची में कही। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में दलित वर्ग से भी कैबिनेट मंत्री बनाया जाना चाहिए, क्योंकि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में दलित समाज को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया था। इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में दलित वर्ग को भी हिस्सेदारी और भागीदारी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

नायक ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार मे आदिवासी मूलवासी के हक और अधिकार को मजबूती से सदन से सड़क तक उठाने वाले नेता लोबिन हेंब्रम और झारखंड राज्य निर्माण के आन्दोलनकारी नेता राज्य निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले स्व. दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन को कैबिनेट मंत्री बनाया जाना चाहिए।

दोनों के मंत्री बनने एवं दलित वर्ग को भागीदारी मिलने से राज्य के दलित आदिवासी, मूलवासी समाज द्वारा देखे गए सपने पूरा होंगे और इन सबो के नेतृत्व में इन वर्गों का चहुमुखी समग्र विकास होगा, जो आज तक नही हो सका है।

नायक ने कहा कि लोबिन हेंब्रम को मंत्री बनने से संथाल परगना क्षेत्र को भागीदारी मिलेगी। सीता सोरेन का जो हक बनता है वह भी पुरा हो जायेगा। इसके अलावा दलित वर्ग से मंत्री बनाने से दलितों की भी भागीदारी सुनिश्चित होगी।

उन्होंने झामुमो अध्यक्ष शिबु सोरेन से इन बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया है, ताकि सभी वर्गों को उनका हक अधिकार और हिस्सेदारी मिल सके। वहीं चंपई सोरेन सरकार निर्वाध होकर चल सके। जिससे इसका लाभ झारखंडी जनमानस को मिल सके।

 71 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *