Advertisement

ट्रेन से गिरकर विष्णुगढ के प्रवासी मजदूर की मौत

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़। देश के विभिन्न शहरों में झारखंड के प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला रूक नहीं रहा है। लगातार मौत की खबर आ रही है। इसी क्रम में विष्णुगढ प्रखंड के एक और मजदूर की मौत गुजरात से घर लौटते के क्रम में 20 अक्टूबर की सुबह को हो गई।
बताया जाता कि विष्णुगढ थाना के हद में सिरैय सरैयाटांड निवासी सरयू महतो के 38 वर्षीय पुत्र सोबरन महतो की गुजरात से घर लौटने के क्रम में उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनो का रो रोककर बुरा हाल है।ट्रेन से गिरने के कारणों के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

मृतक सोबरन महतो अपने पीछे पुत्र सुनिल कुमार(16 वर्ष) एवं पुत्री लक्ष्मी कुमारी (14 वर्ष) को छोड़ गया। इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने इस दुःखद घटना को लेकर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है।

पिछले 16 अक्टूबर को विष्णुगढ प्रखंड के हद में बन्दखारो के प्रवासी मजदूर की मलेशिया में मौत हो चूकि हैं। जिनका शव अभी भी मलेशिया में पड़ा हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *