प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। झारखंड के प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। आयेदिन कहीं न कहीं देश विदेश में झारखंड के मजदूर असमय काल के गाल में समाते जा रहे हैं और राज्य व् केंद्र की पुरी व्यवस्था हांथ पर हांथ धरे बैठी है।
जानकारी के अनुसार एक दिसंबर को विष्णुगढ प्रखंड के मजदूर की गया से घर लौटने के क्रम में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार विष्णुगढ थाना के हद में चानो निवासी टिक्कू साव की गया से घर लौटने के क्रम में मौत हो गई। उनका शव रेलवे ट्रेक में मिला। मौत की सूचना मिलते ही परिजन सकते में है। वहीं श्याम रविदास की पुणे में मौत के बाद टिक्कू साव की लगातार मौतों से गांव में शोक का माहौल हैं।
मौत के कारणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने घटना को दुःखद बताते हुए गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा है कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है। सरकार को प्रवासी मजदूरों के लिए ठोस कानून बनाने की जरूरत है।
![]()












Leave a Reply