प्रवासी मजदूर भोला तुरी की राजस्थान में मौत

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले (Bokaro District) के आस पास क्षेत्रो की एक के बाद एक लगातार हो रही प्रवासी मजदूरों की मौत का शिलशिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

बगोदर थाना क्षेत्र (Bagodar Police station) के अंतर्गत तिरला निवासी स्वर्गीय कर्मा तुरी के पुत्र भोला तुरी की मौत राजस्थान में बीते 5 मार्च को मौत हो गयी। वह ट्रांसमिशन लाइन में कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार कार्य करने के दौरान टावर से गिरने से भोला तुरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 5 मार्च की शाम उसकी को मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक भोला तुरी अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और पुत्री को अपने पीछे छोड़ गया है।

इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने 6 मार्च को संवेदना प्रकट करते हुए कंपनी से उचित मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है।

इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार (Government) मजदूर हित में कुछ पहल नहीं कर पा रही है और मजदूरों का पलायन तेजी से हो रहा है। ऐसे में सरकार को रोज़गार का ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि मजदूरो के पलायन को प्रभावी तरीके से रोका जा सके।

 568 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *