निर्माता, निर्देशक सावन कुमार के निधन पर मेघदूत रेडियो लिस्नर्स क्लब ने जताया शोक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भारतीय फिल्मोधोग के मशहूर फिल्म निर्माता, निर्देशक व गीतकार सावन कुमार ‘टाक’ का निधन 25 अगस्त को अंबानी हॉस्पिटल में दिल का दौरा पड़ने से हो गया। वे 86 वर्ष के थे। उनके निधन पर मेघदूत रेडियो लिस्नर्स क्लब ने शोक व्यक्त किया है।

ज्ञात हो कि, सावन कुमार का जन्म 9 अगस्त 1936 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुआ था। वे सत्तर के दशक से ही एक फिल्मकार के रूप में उभर कर आए और कई यादगार फिल्में बना डाला। अनेकों गाने लिखे, जो काफी मशहूर हुए। जैसे शायद मेरी शादी का ख्याल दिल में आया है, वर्षा रानी जरा जम के बरसो, आदि।

सावन कुमार ने वर्ष 1974 में फिल्म ‘हवस’ बनाई, जिसमे नायक थे अनिल धवन। 1978 में साजन बिना सुहागन, 1983 में सौतन, 1989 में सौतन की बेटी, 1994 में सनम बेवफा, 1992 में बेवफा से वफा, 1994 में चांद का टुकड़ा, 2006 में सावन फिल्म का निर्माण किया। इनकी हर फिल्में काफी लोकप्रियता हासिल किया।

मेघदूत रेडियो लिस्नर्स एवं सीने दर्शक क्लब बेरमो की ओर से उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। दिवंगत फिल्मकार को अश्रुपूरित नेत्रों से ऑनलाइन भावपूर्ण श्रद्धा- सुमन अर्पित करने वालों में झारखंड के बेरमो से लिस्नर्स क्लब के उपाध्यक्ष अजीत कुमार जयसवाल सहित सदस्य रामाधार विश्वकर्मा, आदि।

अमित कुमार छाबड़ा, अशोक जैन, निमाई सिंह चौहान, अनिल पाल, निरंजन दत्त, लुधियाना (पंजाब) से क्लब अध्यक्ष मनजीत कुमार छाबड़ा, बिनु छाबड़ा, नैनू छाबड़ा, गुजरात से चांदनी पटेल, महाराष्ट्र से सुनैना, रांची से मो नौशाद खान, धनबाद से रामचंद्र गुप्ता आदि के नाम शामिल है।

 148 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *