आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर हर घर झंडा फहराने को लेकर बैठक

धीरज शर्मा/विष्णुगढ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में 6 अगस्त को हर घर तिरँगा कार्यक्रम की सफलता को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। विष्णुगढ बैठक में सभी जिप सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, स्थानीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल थे। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख जैबुन निशा ने की।

इस अवसर पर बैठक का संचालन करते हुए विष्णुगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कोंगारी ने कहा कि आजादी के 75 वें वर्ष में देश अमृत महोत्सव मना रहा है। अमृत महोत्सव में घर -घर तिरँगा पूरे सम्मान के साथ लगाना है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सफल हो सकता है। कार्यक्रम में जागरूकता को लेकर दस अगस्त को विष्णुगढ इंटर कॉलेज से तिरंगा जागरूकता रैली निकालने का निर्णय लिया गया।

रैली का समापन विष्णुगढ उच्च विद्यालय में कार्यक्रम आयोजन के साथ होगा। वहीं बारह अगस्त को पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली जायेगी।

बैठक में कहा गया कि आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर महाविधालय, विद्यालयों के बच्चे, सेविका जेएसएलपीएस के महिला समूह, सहिया, स्वास्थ कर्मी, सभी शिक्षा कर्मी, सभी कर्मचारी, सभी राजनीतिक दलों के लोग शामिल रहेंगे।

स्थानीय विद्यालयों के छात्र अपने -अपने विद्यालयों का प्रतिनिधित्व करते हुए तय स्थान पर जागरूकता रैली में शामिल होंगे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इसे जन महोत्सव के रूप में मनाना है और आजादी के महत्व को घर घर तक पहुँचाना है।

बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख जैबुन निशा, उप प्रमुख सरयू साव, सीओ राम बालक साव, जिप सदस्य शेख तैयब, भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव, प्रमुख प्रतिनिधि मो. बेलाल, उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुशवाहा, गुरुग्राम प्रिंसिपल सुभाष कुमार महतो, ए डीएवी वाईस प्रिंसिपल राजेश कुमार, आदि।

प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल के विद्या भूषण प्रसाद, मीडिया प्रभारी जीवन सोनी, दीपक कुमार रजक, बीपीएम राम गिरि, सीएचसी विकास कुमार दास, मुखिया उत्तम महतो, निर्मल कुमार, चंद्रशेखर, राजेन्द्र कुमार मंडल, लक्ष्मी देवी, रामचन्द्र यादव, मुनिया देवी, कलावती देवी, मंजू देवी, नन्हकू महतो, निर्मला देवी, मो. शाहिद, पंसस मुन्नी देवी, कल्पना देवी, विनोद सोरेन, ताज अंसारी, अर्जुन प्रसाद, प्रभु गंझू समेत काफी संख्या गणमान्य रहिवासी मौजूद थे।

 135 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *