फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन की द रांची प्रेस क्लब में बैठक संपन्न

बैठक में सदस्यों को दिया गया सदस्यता प्रमाण पत्र और आई कार्ड

पलामू से चितेश, पूर्वी सिंहभूम से सुरेश व् बोकारो से दिनेश को बनाये गये जिलाध्यक्ष

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन की बैठक 21 जनवरी को झारखंड की राजधानी रांची के द रांची प्रेस क्लब सभागार में आयोजित किया गया। अध्यक्षता फेडरेशन के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला ने की।

संपन्न बैठक में संगठन के सभी सदस्यों सहित राज्यभर के व्यापारियों, उद्यमियों, प्रोफेशनल्स और सर्विस प्रोवाइडरों ने भाग लिया। जिसमें संगठन के नए सदस्यों को उनका सदस्यता प्रमाण पत्र और आई कार्ड प्रदान किया गया।

बैठक में संगठन के कार्यों की आगामी रूपरेखा, वर्तमान व्यापारिक हालात और व्यापारियों के समक्ष आ रही चुनौतियों पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से राज्य की बिगड़ी विधि-व्यवस्था के संकट पर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अथितियों को पुष्प गुच्छ देकर भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर, दीप प्रज्वलित करते हुए राष्ट्रगान के साथ की गयी।

कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक की भूमिका फेडरेशन के महासचिव सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने निभाई जबकि मंच संचालन संतोष मृदुला ने किया। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों से आए व्यापारियों ने झारखंड राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की।

साथ हीं कहा कि व्यापारी वर्ग सरकार को टैक्स देकर सरकार की आर्थिक गतिविधियों में सम्मिलित होकर डायरेक्ट राज्य के आर्थिक विकास में सहभागी बनता है। बावजूद इसके सरकार व्यापारियों और उनके आश्रित परिवार जनों के कल्याण के लिए अलग से कोई भी नीति निर्माण नहीं कर रही है।

ना ही कोई अलग से ऐसा प्लेटफॉर्म ही उपलब्ध है, जहां व्यापारी अपनी बातों को रख सके। संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक में सभी को सूचित किया कि इस मुद्दे पर झारखंड के राज्यपाल को बीते 10 जनवरी को ज्ञापन दिया गया है। उनसे झारखंड राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन करवाने की मांग की गई है।

बैठक में मुख्य रूप से फेडरेशन के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह और रेणुका तिवारी, महासचिव सत्येंद्र प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार बेगवानी, कार्यकारिणी सदस्य पीयूष अग्रवाल, ऋषभ सिन्हा, मनोज कुमार गोयल, प्रशांत कुमार प्रधान, हरीश नागपाल, श्वेता सांवरिया, शाहिद आलम और संगीता अग्रवाल सहित डाल्टेनगंज से रंजीत कुमार मिश्रा, आदि।

चितेश कुमार मिश्रा, निलेश चंद्रा, अमुक प्रियदर्शी, फिराजुद्दीन अंसारी, बोकारो से दिनेश कुमार, जमशेदपुर से सुरेश कुमार अग्रवाल, रामगढ़ से मनीष अग्रवाल, हजारीबाग से सुमेर सेठी, लातेहार से सुमित कुमार महलका, सुषमा देवी सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने दिया। उक्त जानकारी फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन के मीडिया प्रभारी विनोद कुमार वेगवानी ने दी।

 75 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *