राहुल गाँधी की न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस व् यूनियन कार्यकर्ताओं की बैठक

बैठक में बेरमो, गोमियां और पेटरवार प्रखंड के पदाधिकारी हुए शामिल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर स्थित राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन सह आरसीएमयू के क्षेत्रीय कार्यालय में 30 जनवरी को कांग्रेस व् आरसीएमयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित किया गया। उक्त बैठक भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी के झारखंड आगमन की तैयारी एवं स्वागत को लेकर विधायक प्रतिनिधि सह आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था।

बैठक में मुख्य रूप से बेरमो कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, गोमिया प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार पांडेय, पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष साबिर अंसारी, पेटरवार प्रखंड ओबीसी अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, बेरमो प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्षा गीता देवी, विधायक प्रतिनिधि सह आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, महिला नेत्री पम्मी सिंह, सुषमा, सबिता सिन्हा आदि मौजूद थे।

बैठक में उपस्थित कांग्रेसी व् यूनियन नेताओं ने कहा कि देश व् कांग्रेस के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी के आगामी चार फरवरी को झारखंड आगमन पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह के नेतृत्व में बेरमो विधानसभा क्षेत्र में जोरदार एवं ऐतिहासिक स्वागत का कार्यक्रम संपन्न होगा।

कहा गया कि पेटरवार से लेकर जैनामोड़ टोल प्लाजा तक लाखों की संख्या में कार्यकर्ता मानव श्रृंखला बनाकर झारखंड में अपने नेता राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया जायेगा।

बैठक में उपस्थित वक्ताओं द्वारा कहा गया कि देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सर्वधर्म पर विश्वास रखते हुए देश और जनता का हित कर सकती है। कहा गया कि इस देश को धर्म और जात-पात का नारा लगाकर बांटने और विखंडित करने वाले को इस बार देश की जनता सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। बैठक के दौरान बेरमो एवं गोमियां विधानसभा से न्याय यात्रा में भारी से भारी संख्या में आमजनों के कार्यक्रम में शामिल होने की रणनीति बनाई गई।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा वेद व्यास चौबे, मो. इस्लाम, रंजीत कुमार सिंह, मंसूर खान, सुरेश महतो, देवाशीष आस, कपिल यादव, संतोष सिन्हा, सुजीत मिश्रा, राजू वर्मा, विजय पटेल, विजय यादव, खिरोधर यादव, संतोष कुमार गौड़, दयाल यादव, मो. नसीम, श्रीमती देवी, आशा देवी, संजोति देवी, कपिल यादव, जगदीश गोस्वामी, ननका, हासिम अंसारी, प्रमोद यादव, मो. साबीज, मो. मौसिम अंसारी, वीरकुंवर सिंह, मो. कलीम, श्याम सुन्दर, द्वारिका, रवि कुमार, विजय चौहान आदि उपस्थित थे।

 85 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *