Advertisement

थाना प्रभारी को निलंबित करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी भाजपा मंडल कमेटी द्वारा मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप की अध्यक्षता में 5 सितंबर को एक बैठक रखी गई।

बैठक में कहा गया कि बीते 4 सितंबर को नोवामुंडी थाना में कांग्रेस पार्टी द्वारा थाना प्रभारी अंकिता सिंह के खिलाफ दुर्व्यवहार का हवाला देकर धरना प्रदर्शन किया गया। यह काफी निंदनीय कार्य है।

सूत्रों के अनुसार असंगठित कामगार कांग्रेस यूनियन जिला सचिव आमिर अंसारी ने इनेको कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। जिससे नाराज होकर कंस्ट्रक्शन कंपनी ने नोवामुंडी थाना जाकर सनहा (एफआईआर) दर्ज कर दिया।

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनजीत प्रधान ने सनहा दर्ज न करने को लेकर थाना प्रभारी अंकिता सिंह से कहा कि इस बात को नहीं मानने पर दुर्व्यवहार का हवाला देकर कांग्रेसी सत्ता का रोष में आकर धरना प्रदर्शन किया है। यह कार्य बहुत ही निंदनीय है। इसका भाजपा कड़ी निंदा करती है।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन पूर्ति, जगन्नाथपुर मंडल प्रभारी अशोक पान, जिला कोषाध्यक्ष मधुसूदन तुबिद, एससी मोर्चा अध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष शम्भु हाजरा, अजीत सिंह, मांगीलाल केराई, संजीव राय, बाबूलाल मांझी, रमेश सोलंकी, अनिल कुमार दास आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *