दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर मंदिर प्रांगण में बैठक

लगातार सातवीं बार सचिव अजय और कोषाध्यक्ष बने चन्द्रशेखर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर बीते 22 अगस्त की देर संध्या बोकारो जिला के हद में बेरमो तथा गोमियां प्रखंड सीमांकन पर स्थित कथारा चार नंबर मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रोफेसर श्याम नंदन मंडल, देवेंद्र यादव तथा तापेश्वर चौहान ने संयुक्त रूप से की। जबकि संचालन विजय यादव द्वारा किया गया।

बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन पूरे वैदिक रीति व धूमधाम से मनाने को लेकर निर्णय लिया गया। इस अवसर पर तापेश्वर चौहान ने कहा कि करीब 5 दशक के लंबे अवधि से यहां पूजा का आयोजन होता रहा है। वही बीते 5-6 वर्षों से यहां की दुर्गा पूजा की सुव्यवस्था तथा भव्यता बेरमो कोयलांचल में अहम स्थान रखता रहा है। बैठक में सर्व सम्मति से लगातार सातवीं बार अजय कुमार सिंह को सचिव और चंद्रशेखर प्रसाद को कोषाध्यक्ष चुना गया।

बैठक में पुनः सचिव बने अजय कुमार सिंह ने कहा कि यहां आयोजित पहली बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। समिति के तमाम सदस्य मिलकर पूरे वैदिक रीति से पर्व को आयोजित करने की सहमति व्यक्त की है।

इस अवसर पर वेदव्यास चौबे, मथुरा सिंह यादव, एमएन सिंह, प्रदीप यादव, चन्द्रदेव यादव, देवेंद्र यादव, विजय यादव, सूर्यकान्त त्रिपाठी, गुप्तेश्वर पांडेय, मुकेश गिरि, संतोष सिन्हा, सुजीत मिश्रा, कपिल यादव, लाल यादव, बच्चु राम, देवाशीष आस, सोनू मिश्रा, नागेश्वर नोनिया, सुरेश राम, संतोष राम गौड़, आनंद मास्टर, कुंवर प्रताप सिंह, विजय नायक, पंचराम, भीखम, महेश्वर मांझी, सतेंद्र चौहान, भोला सोनी, शंकर सोनी, बिन्देश्वरी नोनिया, हीरालाल गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक में दुर्गा पूजा समिति का संरक्षक क्षेत्र के महाप्रबंधक डीके गुप्ता, उपसंरक्षक विभागाध्यक्ष असैनिक कथारा क्षेत्र एके सिंह, अध्यक्ष कथारा वाशरी पीओ विजय कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष कथारा कोलियरी पीओ बीके साहू, उपाध्यक्ष तपेश्वर चौहान, मथुरा सिंह यादव, प्रदीप यादव, सूर्यकांत त्रिपाठी, देवेंद्र यादव, सचिव अजय कुमार सिंह, सह सचिव एमएन सिंह, विजय यादव, सुजीत मिश्रा, कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर प्रसाद, सह कोषाध्यक्ष संतोष सिन्हा के अलावा कई गणमान्य जनों को कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया।

 75 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *