Advertisement

आजसू पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में चतरो चट्टी ग्राउंड में आजसू पार्टी (Ajsu Party) कि सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में आजसू समर्थक ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार चतरोचट्टी ग्राउंड में 7 मार्च को बड़की सिधावारा, चतरोचट्टी सहित चार पंचायतों में आजसू पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान चलाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो व संचालन कोलेश्वर रविदास ने किया। बैठक में चार पंचायतों के अलावे विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी की मजबूतीकरण एवं सदस्यता अभियान को चलाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो व गोमियां विधायक डॉ लम्बोदर महतो के निर्देशानुसार पार्टी के प्रत्येक सक्रिय कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर लोगो को आजसू पार्टी के नीति और सिद्धांतों की जानकारी देते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की बुनियाद कार्यकर्ता पर ही टिकती है। क्षेत्र में कार्यकर्ता मजबूत होंगे तो पार्टी भी मजबूत होगी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया डालचंद महतो, दामोदर महतो, तेजनारायण महतो, रोहित पटेल, अर्जुन गंझू, जानकी महतो, सलीम अंसारी, नारायण महतो, अशोक महतो, रघुनाथ महतो, रवि कुमार, बंधु महतो, सिकन्दर कुमार, टेकलाल महतो आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *