
ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के पतकी पंचायत में मासी मार्शल उच्च विद्यालय में 18 जुलाई को अग्नि शमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल किया गया।
जानकारी के अनुसार अग्निशमालय पदाधिकारी अखिलेश पासवान, राजेश कुमार वर्णवाल एवं गुप्त चरण बेदिया द्वारा अग्नि संबंधित दुर्घटना या एलपीजी गैस विस्फोट होने पर कैसे बचाव हो, उसको लेकर कैसे खुद बचा जाए और अन्य को भी बचाया जाए, संबंधित मॉक ड्रिल कर छात्राओं, शिक्षिका एवं रसोई कर्मी सहित अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

अग्निशमालय पदाधिकारी पासवान ने बताया कि यदि एलपीजी गैस में लीक हो जाए तो तुरंत सबसे पहले सलेंडर को खुले जगह पर ले जाए। यदि उसमें आग लगी हो तो मोटे सूती कपड़ा अथवा कम्बल आदि को भींगा कर सिलेंडर को ढक दे। कहा कि बालू की सुविधा हो तो तुरंत गमला से बालू फेंके, ताकि आग आगे नहीं फैले। साथ हीं उन्होंने अन्य विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षाकर्मी, सिस्टर, स्कूल के फादर, विद्यार्थी तथा स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply