महान गणितज्ञ रामानुजन की जयंती पर विद्यालय में गणित मेला का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन में 22 दिसंबर को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मौके पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ऐच्छिक सेवा निवृत्ति प्राप्त सरकारी शिक्षक एवं समाजसेवी रामकिंकर पांडेय ने गणितज्ञ रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत में राष्ट्रीय गणित दिवस महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुज की याद में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि रामानुजन ने संख्या सिद्धांत पर आधारित कार्य किया, इसलिए उन्हें संख्याओं का जादूगर माना जाता है।

कस्तूरबा विद्यालय के सचिव धीरज कुमार पांडेय ने कहा कि अपने महान गणितीय अवदान के लिए रामानुजन को गणितज्ञों का गणितज्ञ भी कहा जाता है। संपूर्ण कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव ने अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य इंद्रावती मिश्रा ने कहा कि रामानुजन का बचपन निर्धनता और कठिनाइयों में बीता।

रामानुजन के गणित पर लिखे गए आर्टिकल तत्कालीन समय की सर्वोत्तम विज्ञान पत्रिका में प्रकाशित होते थे। विद्यालय की सह सचिव एवं गणित व्याख्याता दीपा कुमारी ने कहा कि रामानुजन के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा गणित पर आधारित मॉडल एवं चार्ट की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें विभिन्न आकर्षक चार्ट बनाए गए। संपूर्ण गणितीय कार्यक्रम की गतिविधि राजेंद्र पांडेय, बेबी कुमारी एवं ह्रषिकेश तिवारी के द्वारा संपन्न किया गया। रामानुजन जयंती से संबंधित भाषण प्रतियोगिता बहनों के बीच हुई। इस प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में मंतोष प्रसाद, रेशमा खानम एवं संगीता कुमारी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर तीनों वर्गों की प्रश्न मंच प्रतियोगिता सदन अनुसार व्यवस्था से हुई। इस दौरान गणितीय दौड़, विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्रों से संबंधित शारीरिक प्रतियोगिता एवं गणित प्रदर्शनी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छोटे बच्चों के लिए जलेबी दौड़ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमार गौरव, शैलबाला कुमारी, विभा सिंह, खुशबू कुमारी, प्रीति प्रेरणा, शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रदीप कुमार महतो, वीणा कुमारी, शिवपूजन कुमार सोनी, दीपक कुमार एवं इंद्राणी सिन्हा राय इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 44 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *