झारखंड मजदूर संघ कार्यालय में मनाया गया शहिद निर्मल महतो का शहादत दिवस

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। झारखंड मजदूर संघ कार्यालय डीवीसी बोकारो थर्मल में 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो का 36वां शहादत दिवस मनाया गया। शहादत दिवस के अवसर पर निर्मल महतो के तस्वीर पर झामुमो बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो, केंद्रीय सदस्य झरीलाल हांसदा एवं डीवीसी झारखंड मजदूर संघ शाखा अध्यक्ष रीतलाल महतो आदि नेताओं के द्वारा माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया।

इस अवसर पर झामुमो बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो ने कहा कि 8 अगस्त को झामुमो द्वारा पूरे झारखंड के हर प्रखंड में शहीद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बोकारो थर्मल, बेरमो, बोकारो में झामुमो कार्यकर्ताओं सहित जमशेदपुर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शहीद निर्मल महतो का जन्म जमशेदपुर के सिंहभूम उलियान नामक गांव में 25 दिसंबर 1950 को हुआ था। वें बुरी आदतों के शिकार कभी नहीं बने। उनमें बचपन से ही नेतृत्वकारी गुण विराजमान था। पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो की प्रेरणा से पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुआ-गोली-काण्ड के बाद वे 15 दिसंबर 1980 को झामुमो में विधिवत रूप से शामिल हो गए।

जंगल और सुदूर देहाती क्षेत्रों के सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़ने का आंदोलन, स्कूल निर्माण एवं अस्पताल खोलने का आंदोलन, जंगल से उत्पादित वस्तुओं का उचित मूल्य आदिवासियों को मिले। उन्होंने झारखंड आंदोलन के लिए लड़ाई लड़ी।

इस तरह कई आंदोलन किया। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि झारखंड आंदोलन को कुचलने के लिए कुछ अपराधी तत्वों ने जमशेदपुर में 8 अगस्त 1987 को उनकी हत्या कर दी। तब से लगातार प्रतिवर्ष उनका शहादत दिवस मनाया जा रहा है।

मौके पर झामुमो बेरमो प्रखंड उपाध्यक्ष सावना किस्कू, संगठन सचिव द्वारिका महतो, नागेश्वर महतो, मो.कमर रजा, सुजीत राय, अनुज सिंह, तबारक अंसारी, जान बाबु, शाहिद अंसारी, बिनोद रजवार, सकलेन रजा, एहसान अंसारी, शिव रजवार, बिनोद सिंह, राजेंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य जनों ने भी पुष्प अर्पित कर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी।

 114 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *