ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में 28 मार्च को अमर शहीद नीलांबर पीतांबर का 165वां सहादत दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर जोरो से तैयारी की जा रही है।
खरवार भोक्ता संघ के बोकारो जिलाध्यक्ष सोहन गंझु, सचिव रामचंदर गंझू एवं हीरा लाल भोगता प्रवक्ता सह केंद्रीय सदस्य ने बताया कि अमर शहीद नीलांबर पीतांबर सन 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी थे।
उनकी अनंत गाथाएं हैं, जो संक्षिप्त रूप से वर्णण नहीं किया जा सकता है। उनकी शहादत से आज लोग शिक्षा ले रहे हैं। उनकी कुर्बानियों आज बेकार नही जानी चाहिये।
उन्होंने कहा कि आमजनों को उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। यदि उनके आदर्शो पर चले तो हम खरवार भोगता समाज का उत्थान निश्चित है।
इस मौके पर पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष सेवा गंझू, संरक्षक लालमोहन गंझू, भुनेश्वर गंझु, भोला भोगता जिला अध्यक्ष युवा संघ, बैजनाथ गंझु, सुरेश भोगता, सुरेश गंझु, बृजमोहन भोगता, राजकुमार भोगता, मिनिजर भोगता, जगदीश गंझु, पिंटू कुमार भोगता, काली गंझु, दिनेश गंझू, जेठू गंझु सहित कई गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।
98 total views, 1 views today