राजाबासा में मनाई गयी वीर शहीद पोटो हो की शहादत दिवस

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। वीर शहीद पोटो हो की जन्म स्थल पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में जयगढ़ स्थित राजाबासा में एक जनवरी को शहीद दिवस मनाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के रहिवासी उपस्थित थे।

पोटो हो के शहादत दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम ग्रामीण दिउरी सिंगा बालमुचू, कृष्णा जोजो, सुशील बालमुचू द्वारा पूजा अर्चना किया गया। आदिवासी हो समाज महासभा के केंद्रीय महासचिव सोमा कोड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि कुछ वर्ष पूर्व से पोटो हो का नाम झारखंड सहित राष्ट्रीय स्तर पर एक नायक के रूप में उभरकर सामने आया है। इसका श्रेय लंदन, कोलकाता, दिल्ली पटना के रिकॉर्ड रूम से खंगाल कर अ लैंड ऑफ देयर ओन फॉर्मेशन ऑफ ऑटोनोमस हो कंट्री नामक पुस्तक का प्रकाशन करने वाले नीदरलैंड के स्कॉलर डॉ पॉल स्ट्रीमर को जाता है।

साथ ही डॉ एम साहू लिखित कोल्हान अंडर द ब्रिटिश रूल और डॉ अशोक कुमार सेन लिखित विस्मृत हो आदिवासियों की इतिहास में भी रिकॉर्ड का उल्लेख है। जिसमें स्पष्ट है कि एक जनवरी को पोटो हो का शहादत दिवस है। उन्हें ब्रिटिश हुकूमत ने एक जनवरी 1838 की सुबह जगन्नाथपुर नोवामुंडी मुख्य मार्ग के तत्कालीन थाना परिसर में स्थित बरगद पेड़ पर लटकाकर फांसी की सजा दी थी।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष मंजीत कोड़ा ने कहा कि खरसावां शहीद दिवस की तरह सरकार की ओर से पोटो हो शहीद को मनाया जाना चाहिए। सरकार एवं प्रशासन की ओर से हमेशा से हो जाती की उपेक्षा की जाती रही है। यह बहुत ही गंभीर विषय है। कहा गया कि शहीद स्थल पर अवैध कब्ज़ा किया गया।

मौके पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के केंद्रीय पूर्व उपाध्यक्ष भूषण लागूरी, प्रखंड अध्यक्ष पुत्कर लागुरी, अनुमंडल संगठन सचिव बिंदु सिंह लागुरी, झामुमो युवा जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंकु, युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धीरज गागराई, गुरुचरण सोय, सुकमती पूर्ति, बाली लागुरी, सुभाष लागुरी, सिंगा बालमुचू सहित बड़ी संख्या में रहिवासी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

 54 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *