वरूण कुमार सिंह की अगुवाई में मैराथन दौड़ का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिले के वरीय कांग्रेसी नेता एवं इंटक से संबद्ध राकोमसं क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार की अगुवाई में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। उक्त मैराथन दौड़ बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह दुर्गा मंदिर से कथारा कोलियरी ऑफिस अंबेडकर चौक पहुंचकर पुनः भगत सिंह चौक आकर समाप्त हो गया। यहां विजेता को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वर्गीय विकास गुप्ता की याद में वरीय कांग्रेसी नेता सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह की अगवाई में भाव मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। बताया जाता है कि उक्त मैराथन दौड़ में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर वह कांग्रेसी नेता व यूनियन क्षेत्रीय सचिव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह दौड़ केवल कौशल, कला प्रदर्शन का नहीं बल्कि, हमारे जाबांज साथी दिवंगत विकास गुप्ता की याद में आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम भारतवासियों के लिए खास महत्व रखता है। ऐसे में यह आयोजन सच में अपने युवा साथी दिवंगत गुप्ता को स्मरण करने के अलावा राष्ट्रीय एकता को भी दर्शाता है।

यहां आयोजित मैराथन दौड़ जारंगडीह दुर्गा मंडप से भगत सिंह चौक, टाटा ब्लॉक, अपर बंगला, केबी कॉलेज, गायत्री कॉलोनी, कथारा मोड़ शिव मंदिर होते कथारा कोलियरी पीओ ऑफिस के समीप संविधान निर्माण बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की फेरी लगाते हुए पुनः शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष पहुंचा।

जहां प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरीय कांग्रेसी नेता सिंह ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इसके अलावा प्रथम दस स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।

जिसे दिवंगत विकास गुप्ता की माता शारदा देवी, जेष्ठ भ्राता विजय कुमार गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता तथा बोकारो थर्मल थाना के प्रभारी थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा आदि से पुरस्कृत कर हौसला अफजाई की। मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान पर रांची के राजन कुमार, दूसरा स्थान बेरमो के शिवमंगल तथा तृतीय स्थान चतरा के संगीत कुमार ने पाया। उन्हें क्रमशः 51 हजार, 31 हजार तथा 21 हजार नगद व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।

इससे पूर्व यूनियन कार्यालय परिसर में क्षेत्रीय सचिव सिंह ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। मौके पर मैराथन दौड़ पुरस्कार वितरण तथा झंडोत्तोलन कार्यक्रम में अशोक ओझा, अंजनी सिंह, वकील अंसारी, योगेंद्र सोनार, किशुन मंडल, हरेंद्र सिंह, राजीव कुमार सिंह, परशुराम, संजय प्रसाद सहित दिवंगत विकास के परिवार से वीर गुप्ता, श्रेया, रूही, सतीश गुप्ता, विक्की गुप्ता, धीरज गुप्ता, जैकी गुप्ता, अमन गुप्ता, चंदन, कुंदन व् आसपास के कॉलोनी वासी, व्यवसायी तथा महिला पुरुष शामिल थे।

 447 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *