सहयोगी सहित कई महिला सदस्यों ने तोड़ा दिव्यांग ट्रस्ट से नाता

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी में संचालित शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की साप्ताहिक बैठक 10 दिसंबर को आयोजित की गयी। बैठक में ट्रस्ट के संस्थापक अजीत रविदास, मुखिया धर्मेंद्र कपरदार सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में ट्रस्ट के सहयोगी नरेश कपरदार ने उपस्थित सदस्यों के समक्ष अपनी मजबूरी को रखते हुए स्वेच्छा से ट्रस्ट की सदस्यता से नाता तोड़ने की घोषणा की। इसके साथ ही उक्त बैठक में उपस्थित डेढ़ दर्जन महिला सदस्यों ने भी ट्रस्ट को छोड़ने की बात कही।

बैठक में उपस्थित पूर्व मुखिया कपरदार ने ट्रस्ट से नाता तोड़ने वाले सभी सदस्यों को समझाने का प्रयास किया। संस्थापक रविदास ने ट्रस्ट में यह प्रस्ताव पारित किया कि ट्रस्ट छोड़ने वालों को भविष्य में कतई जोड़ा नही जायेगा।

मौके पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार सहित सावित्री देवी, कमली देवी, अंजू देवी, लाखो देवी, सीता देवी, मालती देवी, दुलाली देवी, जितेंद्र घासी, काली रजवार, संतोष रजवार आदि दर्जनों गणमान्य मंचासीन थे।

 108 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *