प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी का बेरमो विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 25 अक्तूबर को एएनडीए समर्थित भाजपा के बेरमो प्रत्याशी रविंद्र कुमार पांडेय के फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित किया गया।
यहां मुख्य रूप से बिहार सरकार के मंत्री सह बोकारो जिला कलस्टर प्रभारी नितिन नवीन, बेरमो विधानसभा प्रवासी प्रभारी दुर्गेश सिंह, भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, फुसरो नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, जरीडीह, पेटरवार, बेरमो, चंद्रपुरा आदि प्रखंड के पांचों मंडल के कोर कमिटी एवं अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।
सम्मेलन में नेताओं द्वारा गोपनीय स्तर पर चुनावी गुप्तगु किया गया। यहां सभी की उपस्थिति में कांग्रेस के वरीय प्रतिनिधि विद्यानंद पांडेय, करमाली समाज के बोकारो जिलाध्यक्ष सूरज करमाली (दोनो मायापुर), अंगवाली उत्तरी के बबली सिंह ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। तीनो का भाजपा नेताओं द्वारा फूलमाला से स्वागत किया गया।
![]()













Leave a Reply