मनुष्य अपने उत्थान और पतन का कारण स्वयं है-सुनील शर्मा

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में 15 दिसंबर की संध्या सत्संग गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपस्थित शांति कुंज हरिद्वार से आए मुख्य वक्ता सुनील कुमार शर्मा (Sunil Kumar Sharma) ने कहा कि मनुष्य अपने उत्थान और पतन का कारण स्वयं होता है। निर्भर करता है उनके कर्म पर।

शर्मा ने कहा कि प्रसिद्ध ग्रंथ में कहा गया है कि “कर्मण्ये वाधिका रस्ते, माँ फलेसू कदा चना यानी इंसान को केवल कर्म करना चाहिए उसी में फल निहित है। हम जैसा कर्म करेंगे हमे फल भी उसी के अनुरुप मिलेगा। उन्होंने कहा कि दुनियां में दो ही तरह के कर्म होते हैं।

जो जैसा कर्म करेगा वैसा फल पायेगा। इस लिए दु:ख होनेपर भगवान को जिम्मेवार नहीं ठहराना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में विश्व परिवर्तन होने वाला है।

हम सबों के पास इस परिवर्तन में सत्य मार्ग को अपनाने के लिए 5 वर्ष शेष बचा है, जिसमें समाज को सुधारने और बचाने का समय है। उन्होंने कहा कि अवतारी पुरुष के उपदेशों का पालन हम सभी को करना चाहिए। वही तारणहार होते हैं। जो अवतारी पुरुष के आदेशों का पालन नहीं करते वे अधर में लटके रह जाते हैं।

मूलरूप से बिहार के खगड़िया जिला के हद में महेशखूंट प्रखंड के बर्रे ग्राम निवासी शर्मा के अनुसार भगवान सभी को सत्कर्म करने का अवसर देते हैं। त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने रावण को सत्कर्म करने का अवसर दिया।

द्वापद युग में भगवान श्रीकृष्ण ने भी कंस एवं कौरवों को सुधरने और सत्कर्म का अवसर दिया, लेकिन उन्होंने भगवान के आदेशों की अवहेलना की। परिणाम सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में सत्य कर्म करने का अवसर सबको मिलता है। सत्कर्म कर ही भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीराम अवतारी देव मानव कहलाए।

कलयुग में गायत्री समाज के संस्थापक श्रीराम शर्मा आचार्य देव मानव की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व काल से युग परिवर्तन गायत्री और यज्ञ से ही होता रहा है। आज मनुष्य ज्ञान और जानकारी के अभाव में भटक रहे हैं।

जिन्हें सत मार्ग पर लाना हम सबों का कर्तव्य बनता है। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है। गायत्री परिवार कथारा इस ओर अच्छा कार्य कर रही है। यह यहां के रहिवासियों के लिए शुभ संकेत है।

संचालन कर रहे गायत्री समाज कथारा के संस्थापक संयोजक बुधन प्रसाद वर्मा ने कहा कि अब तक गायत्री परिवार कथारा द्वारा गोमियां मंडल के 50 से अधिक गांवों में गायत्री यज्ञ कर अलख जगाने का कार्य किया गया है। यही क्रम रहा तो आनेवाले समय में पूरा क्षेत्र गायत्रीमय हो जाएगा।

गायत्री समाज कथारा के संयोजक पंचदेव प्रसाद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गायत्री परिवार कथारा के लिए यह हर्ष का विषय है कि रांची के ऑल इंडिया एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा प्रमाण पत्र देकर गायत्री परिवार का हौसला बढ़ाने का कार्य किया गया है।

उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार कथारा अब तक समाज सेवा के अनेकानेक कार्य किए हैं, जिसमें जरूरतमंदों एवं निर्धनों के लिए सहयोग के अलावे क्षेत्र में सैकड़ों वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें जन सहयोग के अलावा प्रशासनिक सहयोग भी भरपूर मिला।

मौके पर छत्तीसगढ़ से आए शक्ति सिंह, गायत्री समाज कथारा के चंद्र भूषण प्रसाद, जय प्रकाश विश्वकर्मा, सतीश कुमार बर्णवाल, आर एस पांडेय, संतोष विश्वकर्मा, अवधेश कुमार सिन्हा, काशीनाथ, ओम प्रकाश गुप्ता, जितेंद्र चौहान, रघुनंदन बर्णवाल, नंदू विश्वकर्मा, आदि।

झरी बर्णवाल, अजीत प्रसाद, रामविलास चौहान, बनवारी लाल श्रीवास्तव, पुष्पा देवी, रीना सिन्हा, रेखा बर्णवाल, लक्ष्मी बर्णवाल, पुष्पा बर्णवाल, बीना देवी, दोनियां देवी, प्रमिता देवी, सुनीता प्रसाद, शारदा देवी, शकुंतला देवी आदि उपस्थित थे।

 630 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *