मिहिजाम के सबडीहा में महिला महाचौपाल का आयोजन

प्रियंका गांधी के आह्वान पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में विधायक ने बढ़ाया कदम

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला (Dhanbad District) के हद में मिहिजाम के सबडीहा में 25 अक्टूबर को विशाल महिला महाचौपाल का भव्य आयोजन किया गया।

प्रियंका गांधी के आह्वान पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में स्थानीय विधायक सह चेयरमैन हज कमिटी झारखंड के डॉ इरफ़ान ने सराहनीय कदम बढ़ाया है।

महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए विधायक (MLA) ने अपने विधानसभा की महिलाओं को सौग़ात दिया और अपने विधायक निधि में 40 प्रतिशत योजना महिलाओं को देने का प्रस्ताव पारित किया।

इस अवसर पर उन्होंने सभी पंचायत की महिलाओं को स्कूटी देने का प्रस्ताव पारित किया। विधायक के ओर से पूर्व में भी सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं को स्कूटी दिया गया है।

मौके पर उपस्थित सैकड़ो महिलाओं ने एक स्वर में निर्णय लिया कि भाजपा की सरकार में हम महिलाओं का जीना दूभर हो गया है। अपने बच्चों को खाना खिलाने तक की लानत पड़ गई है। पहले हम महिलाएं दिन भर मजदूरी करते थे।

रात में घर में सुकून से बाल बच्चे के साथ बैठते थे, लेकिन अब इस महंगाई के दौर में हम लोग पर लानत आ गई है। सभी ने वादा किया की राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एड़ी चोटी एक कर देंगे और उनके बनने के बाद हमारी जो मांग है वह आपको पूरी करनी होगी।

महिलाओं ने एक स्वर में निर्णय लिया कि अगले प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे। अगर प्रधानमंत्री बनेंगे तो महिलाओं के लिए ₹400 में गैस सिलेंडर ₹60 में पेट्रोल और ₹60 में डीजल का दाम करना होगा ये हम सभी महिलाओं की मांग है।इसे आपको पूरा कराना होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि महिलाएं हमारी शान है। आज देश में महिलाओं की आवाज़ बन चुकी प्रियंका गांधी हर महिलाओं से मिल रही है। उनका सम्मान कर रही है। महिलाओं के हक़ के लिए लड़ रही है।

विधायक ने कहा कि आज हमारी महिलाएं रोजगार से वंचित है। महंगाई की मार झेल रही है। समाज से अकेलापन के कारण उन्हें दूसरे राज्यों में जाकर काम करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है पूरा देश महंगाई की मार झेल रहा है।

उन्होंने कहा कि मिहिजाम, चितरंजन झारखंड और बंगाल का एक पहचान है। यहां भी सारे रोजगार कर रहे लोगों की बड़े पैमाने पर छंटनी की जा रही है। लोगों से रोजगार छीना जा रहा है। उन्हें अपने बाल बच्चों की चिंता सता रही है। देश की महिलाओं ने मोदी जी से बहुत आशा रखी थी कि अच्छे दिन लाएंगे। महिलाओं का विकास होगा।

महिलाओं का सम्मान होगा, लेकिन यहां तो सिर्फ़ दो लोगों का सम्मान हो रहा है। अडानी और अंबानी के परिवारो का सम्मान हो रहा है।सभी महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि मोदी सरकार में हम लोगों को अपनी भविष्य की चिंता सता रही है। महिलाओं ने एक स्वर में निर्णय लिया कि माड़, भात खाएंगे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे और भाजपा को भगाएंगे।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सोनाली मुर्मू, मनोदि हेंब्रम, किरण हेंब्रम, टेरेसा सोरेन, अंकिता किस्कु, बबिता हेंब्रम, कविता हेंब्रम, रीना किस्कु, सहदेव हेंब्रम, महेश सोरेन, संदीप हेंब्रम, बलदेव हेंब्रम, शिव कुमार हेंब्रम, सोहन मरांडी, राज बली हेंब्रम सहित हज़ारो की संख्या में महिलायें मौजूद थी।

 111 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *