दूसरी बार आजसू प्रखंड अध्यक्ष बने महेश

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमिया प्रखंड (Gomian block) का दूसरी बार आजसू पार्टी का प्रखंड अध्यक्ष बने महेश महतो। अपनी जीत पर प्रतिक्रिया वयक्त करते हुए प्रखंड अध्यक्ष महतो ने 29 जुलाई को कहा कि एक नई ऊर्जा के साथ फिर से पार्टी को एक नई दिशा की ओर वे ले कर जाएगें।

महेश महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि आजसू पार्टी द्वारा उन्हें दूसरी बार यह पदभार मिला है। पहले की भांति अपनी उत्तरदायित्व को निभाएंगे। इससे पहले गोमियां में आजसू पार्टी द्वारा एक उप चुनाव, लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में उन्होंने अथक मेहनत किया एवं लोगों को एकजुट करते हुए इन चुनावों में बेहतर परिणाम भी पार्टी को दिलाया।

महतो ने बताया कि गोमियां प्रखंड में उनके द्वारा किए गए मेहनत के कारण पार्टी ने दूसरी बार उन पर विश्वास कर प्रखंड अध्यक्ष बनाया। इस विश्वास को बेहतर ढंग से निभाएंगे और एक नई ऊर्जा के साथ फिर से पार्टी को एक नई दिशा की ओर ले कर जाएगें।

उन्होंने आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, प्रखंड चुनाव प्रभारी संतोष महतो, केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा एवं पार्टी के सभी अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। हर्ष व्यक्त करते हुए प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

 264 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *