कलश यात्रा के साथ महायज्ञ प्रारंभ

यज्ञ स्थल पर गोमियां विधायक तथा बेरमो विधायक की माताजी को किया गया सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो तथा गोमियां के सीमा में स्थित कथारा चार नंबर में 30 जनवरी को कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरु हो गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालू महिला, पुरुष व् बच्चीयां शामिल हुई। इस अवसर पर गोमियां विधायक तथा बेरमो विधायक के माताजी को यज्ञ समिति सदस्यों ने सम्मानित किया।

कथारा चार नंबर में 30 जनवरी से 5 फ़रवरी तक सात दिवसीय आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत कलश यात्रा से हुई।

यहां गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो और बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह की माँ व पूर्व मंत्री दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी रानी सिंह द्वारा मंडप के प्रांगण में कलश यात्रा के लिए महिलाओं, युवतियों और श्रद्धालुओं को कलश देने का कार्य किया गया। इसके बाद कलश यात्रा बोकारो थर्मल स्थित कोनार नदी घाट के लिए गाज-बाजा, रथ, घोड़े की सवारी के साथ भव्य जुलूस के साथ शोभा यात्रा निकली।

जानकारी के अनुसार नदी तट पर बनारस के काशी एवं मध्यप्रदेश से आये यज्ञ पुरोहितों के दल में आचार्य अंजनी शरण शास्त्री द्वारा वैदिक रीति से पूजा-अर्चना के बाद कलश में जल प्रवेश कराने का काम किया गया।

इसके बाद सिर पर कलश लिए श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर कलश को लाकर स्थापित किए। यहां पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश एवं अग्नि प्रकट कार्यक्रम किया गया। कलश यात्रा में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। यह महायज्ञ 30 जनवरी से 5 फरवरी तक चलेगी।

इस अवसर पर शोभा यात्रा में मुख्य रूप से सीसीएल कथारा कोलियरी के पूर्व सेवानिवृत्त पीओ जेएन गुप्ता, यज्ञ समिति के सचिव अजय कुमार सिंह, गुप्तेश्वर पांडेय, देवेन्द्र यादव, प्रो. श्याम नंदन मंडल, एमएन सिंह, सीएस प्रसाद, देवाशीष आस, संतोष सिन्हा, तपेश्वर चौहान, राजेश कुमार पांडेय, बिन्दुचंद हेंब्रम, मथुरा सिंह यादव, आदि।

सुजीत मिश्रा, कमलकांत सिंह, विजय चौहान, रामकुमार यादव, रूपलाल यादव, विजय यादव, पवन कुमार, रवि पांडेय, बिरजा लाल, विनय कुमार सिंह, कथारा पंचायत की मुखिया पूनम देवी, बोडिया उत्तरी के मुखिया कामेश्वर महतो, दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, पंसस चन्द्रदेव यादव, दुलारी देवी, गोविंद यादव, खीरु यादव, पूनम देवी, उमेश यादव, दशरथ यादव, प्रदीप यादव, राजेन्द्र राम वर्मा आदि शामिल थे।

विधायक ने किया ग्रिल, गेट और शेड का शिलान्यास

इस अवसर पर गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो द्वारा कथारा 4 नंबर मंदिर परिसर में ग्रिल, गेट और शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके पूर्व समिति के सदस्यों द्वारा विधायक डॉ महतो और विधायक अनूप सिंह की मां रानी सिंह का बुके देकर तथा चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

 219 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *