महाराष्ट्र पुलिस महासंचालक पदक से सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. मोहिते और वी आर पाटिल को सम्मान 

मुश्ताक खान/मुंबई। “आजादी का अमृत महोत्सव ” के तहत महाराष्ट्र पुलिस के मुख्य प्रशिक्षक पुलिस निरीक्षक डॉ. प्रदीप महादेव मोहिते और पुलिस उप निरीक्षक वी आर पाटिल के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें महाराष्ट्र पुलिस महासंचालक पदक से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान आईपीएस अधिकारी (IPS Officer) प्राचार्य एन अंबिका के हाथों दिया गया। फिलहाल डॉ.मोहिते और पाटिल दोनों ही मरोल के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (Police Training Center) में तैनात हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day), यानि 15 अगस्त 2022 को मरोल पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में मुख्य प्रशिक्षक, पुलिस निरीक्षक डॉ. प्रदीप महादेव मोहिते और पुलिस उप निरीक्षक वी आर पाटिल को आईपीएस अधिकारी प्राचार्य एन अंबिका द्वारा पुलिस महासंचालक पदक से सम्मानित किया गया।

मुख्य प्रशिक्षक की उपलब्धियां

पुलिस निरीक्षक डॉ. प्रदीप महादेव मोहिते मरोल के प्रशिक्षण केंद्र में बतौर मुख्य प्रशिक्षक तैनात हैं। उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस विभाग (Maharashtra Police Department) के लिए विभिन्न उपलब्धियां हांसिल की है। डॉ.मोहिते द्वारा प्रशिक्षत जवानों ने राज्य, राष्ट्रीय, एशिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सैकड़ों स्वर्ण पदक, रजत कांस्य पदक, कांस्य पदक जीते हैं।

उनके प्रशिक्षण में कमांडो, विशेष सुरक्षा अनुभाग, प्रशिक्षण अनुभाग, एसओएस कमांडो, त्वरित प्रतिक्रिया टीम, विशेष बल और क्राइम डिटेक्शन आदि का समावेश है। इसके आलावा खेल जगत में भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रशिक्षण दिया है। यही कारण है कि डॉ. प्रदीप महादेव मोहिते को महाराष्ट्र पुलिस महासंचालक पदक से सम्मानित किया गया।

ड्यूटी के दौरान सराहनीय सेवा

मरोल में स्थित महाराष्ट्र पुलिस के मुख्य प्रशिक्षक केंद्र में
तैनात पुलिस उप निरीक्षक वी आर पाटिल अपनी ड्यूटी (Duty) के दौरान हमेशा हाई अलर्ट पर रहते हैं। उनकी सराहनीय सेवा को देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस महासंचालक पदक से सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि 15 अगस्त को सम्मान समारोह में प्राचार्य एन अंबिका (आईपीएस) ने इन दोनों अधिकारीयों की जमकर सराहना की और इन्हें महाराष्ट्र पुलिस महासंचालक पदक से सम्मानित किया।इस अवसर पर विभाग के अन्य अधिकारीयों व् इनके मातहत कर्मियों ने डॉ. प्रदीप मोहिते और वी आर पाटिल को बधाई दी।

 270 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *