मदरसा शिक्षा को तकनीकी दृष्टिकोण से विकसित किया जायेगा-सलीम परवेज

बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बनने पर परवेज का नागरिक अभिनंदन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष सलीम परवेज ने 26 जुलाई को सारण जिला के हद में बजरंग चौक सोनपुर में कहा कि बिहार में मदरसा शिक्षा को अत्याधुनिक और तकनीकी दृष्टिकोण से विकसित किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि मदरसों में बच्चों को दीनी और दुनियावी शिक्षा के साथ-साथ इस प्रकार के गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई-लिखाई का अवसर उत्पन्न कराया जायेगा कि वे आईएएस और आई पी एस बन सके।

बोर्ड अध्यक्ष सलीम परवेज सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित जेपी सेतु के उत्तरी छोड़ पर स्थित बजरंग चौक के पास अपने स्वागत में खड़े जद यू कार्यकर्ताओं एवं मदरसा शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर उपस्थित जद यू कार्यकर्ताओं व मदरसा से जुड़े शिक्षकों ने अपने जाने-पहचानें हर दिल अजीज नेता व मदरसा शिक्षा बोर्ड के नये अध्यक्ष सलीम परवेज का नागरिक अभिनंदन किया। साथ हीं उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनेक मुस्लिम नेता भी उपस्थित थे।

मौके पर बोर्ड अध्यक्ष परबेज ने कहा कि मदरसा बोर्ड अब और सशक्त होगा। अभिनंदन समारोह में मनोरंजन कुमार सिंह, पहाड़ीचक मदरसा के अकबर हुसैन उर्फ अकबर, कारी मोहम्मद शमीम नफशबंदी, नाजिर हुसैन, सोनू आलम, लाल मोहम्मद, फैजान अहमद उर्फ बंटी (हाजीपुर), कासिम, अनवर अली, मोजिहन बीवी (उप मुखिया जहांगीरपुर), मास्टर अनवर हुसैन, डॉ हैदर अली, अब्दुल कयुम, रुस्तम टेलर, विलायत हुसैन, मो. रेयाज (नयागांव) आदि शामिल थे।

कौन हैं बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के नए अध्यक्ष सलीम परवेज़?

ज्ञात हो कि, सलीम परवेज़ सारण लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ते रहे हैं। वर्ष 2009 का लोकसभा चुनाव उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ बसपा के टिकट पर लड़ा और 2014 में जदयू टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं।

बाद में वे राजद में शामिल हो गए और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए। उन्होंने इसके बाद राजद से भी इस्तीफा दे दिया था। मूलतः सारण जिला मुख्यालय छपरा के रहने वाले सलीम परवेज़ पिछले साल ही जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे। वर्ष 2009 से 2015 के बीच वे सारण विधान परिषद् निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी रहे हैं। इस दौरान वे विधान परिषद् के उप सभापति भी रहे। सलीम परवेज को ऑल इण्डिया पसमान्दा मुस्लिम महाज़ का अध्यक्ष भी बनाया गया था।

 68 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *