फुसरो में धूमधाम से मनायी गयी भगवान परशुराम जयंती

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। कौटिल्य महापरिवार बेरमो के तत्वाधान में भगवान परशुराम की जयंती 3 मई को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो स्थित अनपति देवी सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर जहां उनके कार्यो से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया, वहीं आयोजित कार्यक्रम में ब्राह्मणों को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जयंती समारोह के मुख्य अतिथि 16वीं लोकसभा के संसद सदस्य रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि जिस तरह भगवान परशुराम ने अन्याय, अत्याचार व बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

आज समय है कि हम भी उसी तरह समाज की बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़े। यहां हिन्दू महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष गायत्री तिवारी, रामकिंकर पांडेय और बृज बिहारी पांडेय ने कहा कि परशुराम से प्रेरणा लेकर हमें अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने को तैयार रहना पड़ेगा।

समारोह के आयोजक अजय झा, सुनील चंद्र झा, टुनटुन तिवारी और रामनरेश दुबे ने भगवान परशुराम के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।

संचालन धीरज पांडेय ने किया। इस अवसर पर बसंत पाठक, अशोक मिश्रा, संतन मिश्रा, राधा देवी, सरोजिनी दुबे, वीरेंद्र तिवारी, धीरज पाठक, पुजारी संतोष दीक्षित आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 338 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *