राष्ट्रीय कवि संगम एवं महिला काव्य मंच के तत्वावधान में साहित्य गोष्ठी

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। महिला काव्य मंच उत्तर बिहार द्वारा 9 जून को मुजफ्फरपुर के नवयुवक समिति ट्रस्ट परिसर में राष्ट्रीय कवि संगम के संयुक्त तत्वावधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में महिला काव्य मंच एवं राष्ट्रीय कवि संगम बिहार इकाई की अध्यक्षा डॉ ऊषा श्रीवास्तव ने कहा कि महिला काव्य मंच अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जो मुजफ्फरपुर में वर्ष 2018 से कार्यरत है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कवि संगम वर्ष 2022 से मुजफ्फरपुर में पुरी तरह सक्रिय है।

यहां आयोजित काव्य गोष्ठी में रचनाकारों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्येंद्र कुमार सत्येन ने किया, जबकि गोष्ठी के मुख्य अतिथि राम वृक्ष राम चकपुरी थे।

उक्त कवि गोष्ठी का शुभारंभ हिमांशी वर्मा, सुरभि प्रसाद एवं दीक्षा कुमारी खुशी द्वारा सुमधुर स्वर में किए गए सरस्वती वंदना से किया गया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन मुजफ्फरपुर की कवियित्री सविता राज एवं संगीता सागर ने शानदार अंदाज में किया।

इस अवसर पर ऊषा श्रीवास्तव, जगदीश शर्मा, अंजनी कुमार पाठक, उमेश राज, विजय शंकर प्रसाद, प्रियम्बदा दास, मुन्नी चौधरी, माधवी लता, शैल केजरीवाल, प्रमोद नारायण मिश्र, मोहन कुमार सिंह, सिद्धि मोहन, रामवृक्ष राम चकपुरी, आदि।

मुस्कान केसरी, डॉ मिंटू शर्मा, हेमा सिंह आदि रचनाकारों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम के अंत में संगीता सागर एवं सविता राज ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का विराम अंजनी कुमार पाठक द्वारा आभार ज्ञापन से किया गया।

 221 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *