रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। चार श्रम संहिताओं के विरोध में बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर बोकारो के एलआईसी वन शाखा के कर्मचारियों ने 12 फरवरी को विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर संघ के सचिव सुशील कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 21 नवंबर 2025 को लागू किए गए चार लेबर कोड पुराने 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर बनाए गए हैं, जो श्रमिकों के हितों पर सीधा प्रहार है। अध्यक्ष राज कुमार ने आरोप लगाया कि नए प्रावधानों से यूनियन और हड़ताल के अधिकार कमजोर होंगे तथा हायर एंड फायर नीति को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि 8 घंटे कार्य दिवस की व्यवस्था को बदलकर काम के घंटे बढ़ाने और नियुक्ति-छंटनी को नियोक्ता के लिए आसान बनाने की तैयारी है। प्रदर्शन में कुंदन कुमार, प्रदीप, प्रह्लाद, राकेश, मनीत, नितीन, अमरेश, निशा, चंदा, शैलजा, अराधना, अपराजिता समेत कई कर्मचारी शामिल रहे।
![]()













Leave a Reply