विधायक ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने 23 मई को कसमार प्रखंड में कई योजनाओं का शिलान्यास किया।

जानकारी के अनुसार विधायक ने कसमार प्रखंड के हद में मंजूरा मे शौचालय निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने बगदा हाई स्कूल में तोरण द्वार, मंगल चंडी में बोरिंग और शौचालय निर्माण, बगदा के जेहरा थान में सेड निर्माण का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ महतो ने कहा कि विकास का सोच बनाना ही सच्ची सोंच है। उन्होंने कहा कि सहयोग आप लोगों का मिला है। इस सहयोग का परिणाम है कि क्षेत्र में विकास दिख रहा है। क्षेत्र में जो भी समस्या हो हमें बताएं। आपकी समस्या को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरा गोमियां विधानसभा क्षेत्र विकसित क्षेत्र बनकर रहेगा।

इस मौके पर विधायक की धर्मपत्नी कौशल्या देवी, समाजसेवी जीवन जगरनाथ, विष्णु चरण महतो, महेंद्र नाथ महतो, प्रफुल्ल महतो, नारायण मरांडी, ठाकुर महतो, छोटू महतो, मंगल दास, जनार्दन महतो, कलीम अंसारी, शमशुल अंसारी, मंटू महतो, उमेश महतो, शिव चरण महतो आदि गणमान्य उपस्थित थे।

 113 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *