विधायक ने कई निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। गोमियां विधायक ने 15 अप्रैल को कसमार प्रखंड के विभिन्न जगहों पर कई निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

जानकारी के अनुसार कसमार प्रखंड के हद में नावाडीह तालाब निर्माण जागो संस्कृति कला मंच शिवपुर में विधायक मद से भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया। वहीं शायर बांध में पुलिया निर्माण आस्थाबेड़ा में सेड निर्माण, डुमरकुदर में तालाब निर्माण का विधिवत शिलान्यास विधायक ने किया।

शिलान्यास के अवसर पर उपस्थित रहिवासियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मेरा सिर्फ मकसद विकास का रहा है। यह आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि गोमियां विधानसभा क्षेत्र का हर गांव विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए, ताकि रहिवासियों को कठिनाइयां नहीं हो।

विधायक ने विकास विरोधियों से दूर रहने की सलाह दी। कहा कि वैसे तत्वों की मंशा सिर्फ विकास नहीं विनाश हैं। ऐसे तत्वों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह आप सभी का प्यार और आशीर्वाद मिला है वह मैं भुला नहीं पाऊंगा। मेरा वादा गोमिया विधानसभा शोषण मुक्त, भय मुक्त होगा।

आप सभी का आशीर्वाद और प्यार हमेशा बना रहे, ताकि गोमियां विधानसभा क्षेत्र झारखंड का एक नंबर विधानसभा हो। सिर्फ जरूरत है आम जनों के सहयोग का। विधायक ने कहा कि मेरे विकास काम को देखकर विरोधी विचलित होकर गलत प्रचार कर रहे हैं। ऐसे तत्वों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

मौके पर स्थानीय पंचायत की मुखिया सुमित्रा देवी, पंचायत समिति सदस्य जोशना झा, प्रिया देवी, पंचायत समिति सदस्य जागेश्वर मुर्मू, सुजीत कुमार, चंद्र किशोर महतो, विनोद महतो, सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम महतो, दशरथ, जय नंदन महतो, राम किंकर, किशोर महतो, सुरेश महतो, महेंद्र नाथ महतो, विष्णु चरण महतो, फनिंद्र मुडा, सुरेश साहू आदि उपस्थित थे।

 111 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *