Advertisement

सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बेहतर होगी शिक्षा व्यवस्था-विधायक

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां के विधायक (Gomian MLA) ने 14 मई को जानकारी देते हुए बताया कि गोमियां प्रखंड (Gomian block)  के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा । विधायक के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों को उत्क्रमीत कर शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
गोमियां विधायक द्वारा किये गये अनुशंसा तथा विधानसभा मे उठायी गई आवाज़ के परिणाम स्वरूप प्रखंड के 18 मध्य विद्यालय उच्च विद्यालय में तथा एक उच्च विद्यालय को +2 उच्च विद्यालय में जल्द ही परिणत किया जाएगा। इससे वर्षो पुरानी क्षेत्र की जनता की मांग पूरी होगी। इस संबंध में विधायक ने कहा कि काफी समय से क्षेत्र में उच्च विद्यालय की कमी को दूर करने की लगातार मांग जनता के द्वारा किया जा रहा था। इस संबंध में उन्होंने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निदेशक से सकारात्मक पहल करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जनता की यह मांग पूरी होगी। इस दिशा में स्कूली शिक्षा एंव साक्षरता विभाग आवश्यक कार्रवाई कर रही है। कहा कि इन विद्यालयों के उच्च विद्यालय में परिणत हो जाने से गोमियां प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में शिक्षा का बेहतर विकास होगा।
ये विद्यालय होंगे उच्च विद्यालय में परिणत–मध्य विद्यालय कथारा, मध्य विद्यालय चिदरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय होसिर, मध्य विद्यालय हजारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहावन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुट्टे, उत्क्रमित मध्य विद्यालय झूमरा पहाड़, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांध, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुरदाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय झिरकी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कंडेर, मध्य विद्यालय तिलैया, मध्य विधालय, बडकी सिधावारा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालबांध, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खखंडा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरी बिहार, मध्य विद्यालय हुरलूंग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुगनू, उत्क्रमित मध्य विद्यालय केरी। वहीं उत्क्रमित विद्यालय तिरला +2 उच्च विद्यालय मे परिणत होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *