रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार तथा जरिडीह प्रखंड क्षेत्र में नदी पर बने पुल का 8 अक्टूबर को गोमियां तथा बेरमो विधायक द्वारा शिलान्यास किया गया।
जानकारी के अनुसार कसमार प्रखंड के हद में मुरहुलसुदी पंचायत तथा जरीडीह प्रखंड के भस्की पंचायत के गवई नदी पर पुल का शिलान्यास गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो और बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनुप सिंह ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया।
मौके पर शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ महतो ने कहा कि क्षेत्र में विकास करने का जो आनंद है, वह किसी अन्य काम में नहीं है, इसलिए हर प्रतिनिधि का दायित्व बनता है कि क्षेत्र में विकास के लिए सोंच बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम जो वादा करते हैं उसे पूरा करने का काम करते हैं।
कहा कि कम समय में गोमियां विधानसभा क्षेत्र का जो विकास हुआ है यहां के रहिवासी जानते है। उन्होंने कहा कि विकास करने की सोंच में अच्छी तरह से मालूम है क्योंकि मैं प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में काम कर चुका हूं। अनुभव है विकास करने का कि विकास कैसे किया जाता है। आज गोमियां विधानसभा विकसित विधानसभा के रूप में जाना जाता है।
शिलान्यास कर अवसर पर बेरमो विधायक सिंह ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के साथ मैं हमेशा क्षेत्र में तत्पर रहता हूं। जो भी समस्या विधानसभा क्षेत्र में पहुंचता है, उसका निदान करने का काम करता हूं। मौके पर जिला परिषद सदस्य सुनीता टुडू, भस्की के मुखिया मंटू कुमार, मनोज कुमार महतो, आजसू के प्रवक्ता उमेश कुमार जायसवाल, महेंद्र नाथ महतो, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल के अलावे दोनों पंचायत के ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply