ललन सोनी सर्व स्वर्णकार महासंगठन के प्रदेश प्रभारी सह अध्यक्ष मनोनीत

झामुमो बोकारो जिला कमिटी ने सोनी के मनोनयन पर जताया हर्ष

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली निवासी एवं झामुमो प्रखंड सचिव ललन सोनी को ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ गोल्डस्मिथ से संबद्ध सर्व स्वर्णकार महासंगठन द्वारा झारखंड प्रदेश प्रभारी सह अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

जानकारी के अनुसार संगठन आलाकमान द्वारा जारी दूसरी सूची में दस प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय कोर कमेटी तथा विभिन्न प्रदेशों के राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं जिले के पदाधिकारियों में झारखंड प्रभारी बतौर क्रमांक नौ में सोनी शामिल है।

ललन सोनी के इस पद पर मनोनयन किए जाने पर झामुमो बोकारो जिला कमिटी द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है। झामुमो बोकारो अध्यक्ष हीरालाल मांझी, सचिव जयनारायण महतो, कोषाध्यक्ष सह जिप सदस्य अशोक कुमार मुर्मू सहित अंगवाली उत्तरी पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक अजीत रविदास, आदि।

प्रो. अनूप कुमार चटर्जी, समाजसेवी देवब्रत जयसवाल, जनक प्रसाद भगत, अजय जयसवाल, शिक्षक मदन प्रसाद नायक, झामुमो के बुधन रजवार, सुभाष गोप, नशरूल अंसारी, गौतम पाल, मुकेश रविदास, मनोज रविदास, जुगल रजवार, जाति समाज के बिगन सोनी, प्रेमकुमार सोनी, नीलकंठ सोनी, राघव, दिनेश, उमेश, मिथुन, दिलीप,गोवर्धन, अर्जुन सोनी आदि ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है। साथ ही सर्व स्वर्णकार महासंगठन के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 93 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *