श्रमिक नेता शफीक खान की मनायी गयी 19वीं पुण्यतिथि
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। मजदूरों के लोकप्रिय नेता दिवंगत कॉमरेड शफीक खान की 19वीं पुण्यतिथि 22 अक्टूबर को मनायी गयी। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के संडे बाजार स्थित कॉ खान के आवासीय कार्यालय में उक्त श्रद्धांजलि सभा मनाई गई।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष सह बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, सीसीएल बीएंडके महाप्रबंधक एम के राव, बोकारो कोलियरी पीओ अरविंद शर्मा, श्रमिक नेता गिरिजा शंकर पांडेय, श्यामल कुमार सरकार, विकास सिंह, भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, झामुमो जिला सचिव जयनारायण महतो, राकोमसं नेता वरूण कुमार सिंह, एटक नेता लखनलाल महतो, सीटू नेता भागीरथ शर्मा व विजय भोई आदि ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जीएम राव, श्रमिक नेता पांडेय और महतो आदि ने कहा कि दिवंगत खान जीवन भर गरीब व कमजोर वर्ग के अलावे मजदूरों के सेवा में सदैव तत्पर रहे। कहा कि अंतिम समय तक वे मजदूरों को हक और न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे।
इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता सी. एस. झा व संचालन अंचल सचिव बृज किशोर सिंह ने किया।
मौके पर दिवंगत खान के पुत्र अफताब आलम खान सहित एसके आचार्या, सुजीत कुमार घोष, गणेश प्रसाद महतो, भीम महतो, जवाहर लाल यादव, जितेंद्र दूबे, ओमशंकर सिंह, मोहम्मद सरफुद्दीन, धनेश्वर महतो, राकेश वर्मा व नंदलाल सिंह आदि ने भी दिवंगत खान के द्वारा किए गये योगदानों को बताया।
![]()













Leave a Reply