प्रहरी संवाददाता/पेटरवार(बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में 8 मार्च को मोतियाविंद मरीजो के कोविड-19 की जांच किया गया।सीसीएल बीएंडके में संचालित कोविड-19 जांच शिविर के एलटी सनीराम (ALT Saniram) ने लैव तकनीकी द्वारा सभी चिन्हित रोगियों की जांच किया।
उन्होंने बताया कि इन सब की कोविड जांच-रिपोर्ट सम्भवतः 10 मार्च को मिल जाएगा। बताया जाता है कि मोतियाबिंद से प्रभावित रोगियों का नेत्र-ऑपरेशन आगामी 15 मार्च को रांची के अस्पताल में किया जाना है। मौके पर बेरमो विधायक कार्यालय की ओर से सत्यजीत मिश्रा,अभय ठाकुर,आशीष पाल, गणेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply