इस तरह आयोजन से आपसी प्रेम भाव बढ़ता है-अनुपमा
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। छठ महापर्व के समापन के अवसर पर बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के सुभाषनगर में 8 नवंबर को खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। आयोजन नेशनल स्पोर्टिंग क्लब सुभाषनगर द्वारा मजदूर नेता अशोक कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया।
खिचड़ी भोग आयोजन के अवसर पर अनुपमा सिंह और रूपा सिंह ने कहा कि पिछले 35 वर्षों से क्लब की ओर से खिचड़ी भोग कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि यह काफी पुनीत कार्य है। रहिवासियों में इस तरह के आयोजन से आपसी प्रेम भाव बढ़ता है।
खिचड़ी भोग कार्यक्रम में मजदूर नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, शिवनंदन चौहान, गणेश मल्लाह, राजू प्रसाद, रणधीर सिंह, आबिद हुसैन, गौतम सेनगुप्ता, शरण सिंह राणा सहित दर्जनों गणमान्य शामिल हुए। इस दौरान लगभग सौ महिला, पुरुष व बच्चों द्वारा खिचड़ी भोग ग्रहण किया गया।
![]()













Leave a Reply