विधानसभा में खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति विधायक पारित होने से हर्ष

फिरोज आलम/जोनामोड़ (बोकारो)। झारखंड विधानसभा में 1932 खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति एवं ओबीसी आरक्षण वृद्धि विधेयक पास होने पर बोकारो जिले में खुशी की लहर है। सभी ने सरकार के इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह झारखंड राज्य समन्वय समिति सदस्य व गोमियां के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि झारखंड विधानसभा में 1932 खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति एवं ओबीसी आरक्षण वृद्धि विधेयक पास होने पर राज्य के मुख्यमंत्री धन्यवाद के पात्र हैं।

पूर्व विधायक ने धन्यवाद देते हुए कहा आज का दिन इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा। झारखंडी जनता की उम्मीदों और आशाओं के अनुरूप मुख्यमंत्री ने कार्य किया है। पूरे झारखंड के लिए आज का दिन विशेष और ऐतिहासिक है।

झामुमो नेता दिलीप हेंब्रम, शेरे आलम, संजय कुमार महतो, सिकंदर कपरदार, नरेश कुमार महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने जनता से जो वादा किया था, उसे निभाने का काम किया है।

अब केंद्र सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह झारखंड की भावनाओं के अनुरूप संवैधानिक प्रावधानों के तहत 1932 खतियान आधारित स्थानीयता और नियुक्ति तथा सेवाओं में आरक्षण वृद्धि से संबंधित विधेयक को नौवीं अनुसूची में डालने की पहल करें, ताकि झारखंड वासियों को उनका मान -सम्मान और अधिकार मिल सके।

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के अमरेश कुमार महतो उर्फ अमरलाल महतो, भुवनेश्वर महतो व मिथलेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड विधान सभा से झारखंड वासियों की आत्मा और अस्मिता से जुड़े 1932 खतियान आधारित स्थानीयता और नियुक्ति तथा सेवाओं में आरक्षण वृद्धि का विधेयक पारित हुआ।

इसके लिए यूपीए सरकार बधाई के पात्र है। इसकी मांग को लेकर लगातार जन आंदोलन किया जा रहा था। जिसके दबाव के कारण सरकार इन निर्णयों को पारित कराने को बाध्य हुई।

वहीं प्रशांत कुमार, सुनील करमाली, सब्बीर अंसारी, करण ओहदार, पिंटू कुमार, अरविंद सिंह आदि ने भी झारखंड सरकार के इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए हेमंत सरकार को बधाई देते हुए खुशी व्यक्त किया है। झारखंडी जन आंदोलन सफल हुईं है। हक अधिकार के लिए आगे और संघर्ष किया जायेगा।

 199 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *